एमओटीपी (मॉड्यूल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी) नर्सिंग कैडर लागू नहीं करने और वॉशिंग अलाउंस समेत अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही नर्सिंग ऑफिसर्स की दो घंटे की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया।