फरीदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक भी नियमित सीधी ट्रेन नहीं है। पटना, छपरा, सीवान, गया और मुजफ्फरपुर जाने वाले लोगों को पहले दिल्ली पहुंचना पड़ता है। इसके बाद वे नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बिहार की ट्रेन पकड़ते हैं। इस दोहरी यात्रा में उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर दिल्ली के स्टेशनों की भीड़ में सफर करना और मुश्किल हो जाता है।