फरीदाबाद में बिजली निगम के फरीदाबाद सर्कल सेक्टर-23 स्थित कार्यालय पर 'एचएसईबी वर्करज यूनियन' के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कार्यालय परिसर में दरी बिछाकर कर्मचारियों ने अपना धरना शुरू कर दिया है। फिलहाल, कर्मचारी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) फरीदाबाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।