मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। एबीवीपी ने चुनाव समिति पर उनके तीन प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म नहीं लेने का आरोप लगाया। वहीं, एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने नामांकन पत्रों की अंतिम सूची सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान छात्रों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई।