भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके नामांकन के लिए पार्टी के सांसद और विधायक भी विधानसभा परिसर पहुंचे। भाजपा ने दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है।