फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश मंडी समिति के अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप, टावर पर चढ़ा युवक; मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन

ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने अधिकारियों पर कथित भ्रष्टाचार और घूसखोरी का आरोप लगाते हुए टावर पर चढ़कर विरोध जताया। उसका कहना है कि लगातार हो रही अनियमितताओं और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीमें युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हैं। घटना के बाद मंडी परिसर और आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस-प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें