देहरादून सुभाष रोड स्थित गुरु नानक वेडिंग पॉइंट में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन दून सिख वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में मरीजों को नेत्र संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।