फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सुनिए क्या बोले दिनेश आर्य

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। नामांकन के लिए दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे। राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है। निश्चित रूप से दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना बीजेपी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें