फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: वर्दी में शराब पीकर जमीन पर सोते मिले दुर्ग पुलिस के एएसआई और आरक्षक, दोनों निलंबित

Mon, 19 Oct 2026 06:38 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

अंबिकापुर में पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर जमीन पर सोते पाए जाने के मामले में दुर्ग पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक क्रमांक 1223 ऋषिकांत त्रिपाठी शामिल हैं। दोनों रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ हैं और मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए जिला सरगुजा गए हुए थे।

पढे़ं: राजनांदगांव गो-हत्या मामले में मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए पुलिस के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को 17 अक्टूबर 2026 को मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए सरगुजा जिले में भेजा गया था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 18 अक्टूबर को शाम 5:40 बजे अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर दोनों पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर जमीन पर सोते हुए पाए गए। इस दौरान उनकी इंसास राइफल भी टेबल पर रखी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग के डीआईजी विजय अग्रवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के बाद दोनों को रक्षित केंद्र दुर्ग में संबद्ध कर दिया गया है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की इस तरह की लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें