फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान: बरेली में मंडलायुक्त ने किया रक्तदान, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी भी बने महादानी

Thu, 17 Sep 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन बृहस्पतिवार को तीन सौ बेड अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों, सामाजिक संगठनों और विभागीय कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाली इस मुहिम में सहभागिता की। शिविर में अब तक 35 लोगों ने रक्तदान किया है।

शिविर के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से एकत्र किया गया रक्त दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों के काम आता है।

लोगों ने रक्तदान करने की अपील 
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही सुरक्षित रक्त की उपलब्धता का महत्वपूर्ण आधार है। सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन आयोजित शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और समाज में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित पंवार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर, डॉ. केपी सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें