350cc Bikes: लुक से लेकर पावर-कीमत तक कितनी अलग हैं ये दो दमदार बाइक्स, खरीदने से पहले जरूरी जान लें यह बातें
Jawa 350 vs Yezdi Roadster: भारतीय बाजार में आजकल 350cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी इस पावरफुल सेगमेंट बाइक की तलाश में हैं, तो यहां आपके लिए दो मजबूत विकल्प सुझाएं गए हैं। Jawa 350 और Yezdi Roadster दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन डिजाइन, परफॉर्मेंस और राइडिंग कैरेक्टर में बड़ा अंतर है। आइए जानतें है कि दोनों में से आपके लिए बेहतर विकल्प कौन है...

विस्तार
350cc Bike Comparison
: 350cc सेगमेंट की बाइक्स ग्राहकों को खूब अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस कैटेगरी में ग्राहकों के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जिसमें दमदार इंजन के साथ अलग पहचान देने वाला डिजाइन भी मिले, तो जावा 350 और येज्दी रोडस्टर दोनों आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
हालांकि दोनों मोटरसाइकिलें एक ही फैमिली और एक जैसे 334cc प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन इनका डिजाइन और राइडिंग अनुभव काफी अलग है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और कौन-सी बाइक किस तरह के राइडर के लिए बेहतर साबित हो सकती है।

डिजाइन: क्लासिक लुक या मॉडर्न बॉबर स्टाइल?
- जावा 350 उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो क्लासिक मोटरसाइकिल के पसंद करते हैं। इसमें रेट्रो डिजाइन, सर्कुलर हेडलैंप, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, मेटल फेंडर्स और भरपूर क्रोम फिनिश देखने को मिलती है। इसकी डिजाइन पुरानी जावा मोटरसाइकिलों की याद दिलाती है।
- वहीं, येज्दी रोडस्टार का अंदाज इस मामले में पूरी तरह अलग है। इसमें लो-स्लंग स्टांस, चौड़ा प्रोफाइल और स्ट्रीट-बॉबर स्टाइल दिया गया है। बाइक में मैट-ब्लैक फिनिश, कॉम्पैक्ट हैंडलबार और छोटा रियर सेक्शन इसे ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं।

फीचर्स में किसका पलड़ा भारी?

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

हार्डवेयर और राइडिंग अनुभव

कीमत में कितना अंतर?

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
- अगर आप क्लासिक डिजाइन, क्रोम फिनिश और पुरानी मोटरसाइकिलों वाला फील चाहते हैं, तो जावा 350 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, मॉडर्न फीचर्स, बॉबर स्टाइल डिजाइन और थोड़ी स्पोर्टी राइडिंग है, तो येज्दी रोडस्टार आपकी पसंद बन सकती है।
- दोनों मोटरसाइकिलें अपने-अपने अंदाज में अलग पहचान रखती हैं और अंतिम फैसला आपकी राइडिंग जरूरत और पसंद पर निर्भर करेगा।