IFA 2023: आज से शुरू हुआ यूरोप का सबसे बड़ा टेक शो, LED डिस्प्ले वाला पर्स समेत लॉन्च हुए ये डिवाइस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 01 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

इंटरनेशनल फनकॉस्टेलुंग शो में स्मार्टफोन और लैपटॉप से लेकर स्मार्ट होम डिवाइस और वियरेबल प्रोडक्ट तक को पेश किया जाएगा। इवेंट में दुनियाभर की टॉप कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
Europe biggest tech show IFA 2023 starts today these Major tech announcements and devices launched
IFA 2023 - फोटो : IFA

    IFA 2023:

    यूरोप का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज ट्रेड शो (IFA 2023) की शुरुआत हो गई है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित यह इवेंट एक सितंबर से पांच सितंबर तक चलने वाला है। इवेंट में दुनियाभर की टॉप कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार IFA 2023 में वनप्लस, सैमसंग, सोनी, आसुस, ऑनर, हुवावे, एलजी, नोकिया और TCL जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं। इंटरनेशनल फनकॉस्टेलुंग शो में स्मार्टफोन और लैपटॉप से लेकर स्मार्ट होम डिवाइस और वियरेबल प्रोडक्ट तक को पेश किया जाएगा।

    HONOR MAGIC V2
    HONOR MAGIC V2 - फोटो : HONOR

    HONOR MAGIC V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन

    इस इवेंट में ऑनर ने अपना अब तक का सबसे हल्का और सबसे पतला इनवर्ड फोल्डेबल स्मार्टफोन HONOR MAGIC V2 लॉन्च किया। मैजिक V2 फोल्ड होने पर केवल 9.9mm2 मोटा है और इसका वजन 231 ग्राम है। फोन में 5,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन-डुअल-बैटरी, सुपर-लाइटवेट टाइटेनियम हिंज और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं फोन में फ्रंट-फेसिंग डुअल कैमरा सेटअप में दो 16 मेगापिक्सल कैमरे हैं।

    Honor V Purse
    Honor V Purse - फोटो : Honor

    Honor V Purse

    ऑनर वी पर्स एक कॉन्सेप्ट फोन है जो फैशन और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है। इसमें एक फोल्डेबल स्क्रीन है, जो अलग-अलग पर्स डिजाइन को डिस्प्ले कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे हैंडबैग की तरह ले जाने के लिए विभिन्न प्रकार की पट्टियां और चेन डिस्प्ले कर सकते हैं। Honor V Purse के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें