फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   chandigarh businessman bought child in 5 lakh, 8 kidnappers arrest from patiala

लड़के की चाहत में चंडीगढ़ का उद्यमी बना अपराधी, 5 लाख में मासूम खरीदा

Tue, 08 Nov 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 08 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh businessman bought child in 5 lakh, 8 kidnappers arrest from patiala
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
16 दिन पहले अगवा हुए गरीब परिवार के एक महीने के मासूम बच्चे को पुलिस ने सही सलामत बरामद कर आठ आरोपी किडनैपरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि 16 दिन पहले 21 अक्तूबर को ट्रैक्टर मार्केट स्थित गरीब मजदूरों की बस्ती में खुद को डाक्टर बताकर तीन महिलाओं ने सरकार की स्कीम के बहाने से गरीब मजदूरों को नवजन्मी लड़कियों को शगुन देने का झांसा दिया। इस बहाने नवजात लड़कों की पहचान की फिर चार नवजन्मे लड़कों के परिवारों को 1000-1000 रुपये और कुछ राशन बांट कर उनका भरोसा जीत लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद ये महिलाएं इन लड़कों का मेडिकल चेकअप कराने के बहाने उन्हें व उनकी माताओं को राजिंदरा अस्पताल ले गईं। इसके बाद एक मां को कपड़े दिलाने के बहाने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के शौचालयों में ले जाकर कपड़े बदलवाने में उलझाकर उसके एक महीने के बच्चे अश्वीन को अगवा कर लिया था। इन महिलाओं ने उस बच्चे को पांच लाख में आगे बेच दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की मां अनिता पत्नी बशन मूल रूप से निवासी मुंडीकोटा जिला नागपुर महाराष्ट्र के बयान पर अज्ञात अगवाकारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किडनैपरों, खरीदारों और सौदा करने वाली अंबाला की महिला को धरा

chandigarh businessman bought child in 5 lakh, 8 kidnappers arrest from patiala
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे को अगवा करके बेचने की साजिश नीतू उर्फ वरिंदर खन्ना पत्नी महिंदर खन्ना निवासी जोडियां भट्टियां पटियाला ने अपनी लड़की शिफाली उर्फ शैली पत्नी पंकज खन्ना के साथ रची। इसको नीतू ने अपनी महिला साथियों विमल उर्फ बेबी, कोमल पुत्री किशन लाल व विमल के पति हरविंदर सिंह कोहली और अपने लड़के मौंटी के साथ मिलकर सिरे चढ़ाया। 

रिंपी उर्फ कोमल गुप्ता पत्नी अनुराग गुप्ता, अनुराग गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता निवासी मकान नंबर 346 सेक्टर 32-ए चंडीगढ़ ने अगवा हुआ बच्चा पांच लाख में खरीदा था। डिंपल जैन पत्नी आशीष जैन निवासी पूजा विहार अंबाला हरियाणा ने अगवाकारों के साथ खरीदारों का सौदा कराया था। पुलिस ने कोमल, विमल, नीतू, रिंपी, अनुराग गुप्ता, डिंपल जैन व शिफाली उर्फ शैली को गिरफ्तार कर लिया है। 

शहर से और बच्चा किडनैप करने की तैयारी में थे
एसएसपी ने बताया कि अश्वीन को पांच लाख रुपये में बेचकर किडनैपरों के हौसले बुलंद हो गए थे और वह शहर से एक और बच्चा किडनैप करने की तैयारी में थे। रविवार रात को कोमल, विमल, नीतू व शिफाली व हरविंदर सिंह कोहली एक कार में घलौड़ी गेट मडियां रोड कूड़े के डंपर के पास इकट्ठा हुए थे, जिन्हें पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इनके दूसरे साथियों कोमल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, डिंपल जैन को पुलिस ने एसएसटी नगर से इनोवा कार में से गिरफ्तार कर लिया। किडनैपरों से वारदात में इस्तेमाल वाहनों को भी बरामद कर लिया है। 

पिछले समय के दौरान जिले में बच्चों की किडनैपिंग के सात केस दर्ज हुए थे, जो सारे के सारे ट्रेस कर लिए गए हैं। - गुरमीत सिंह चौहान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed