शाओमी के इस स्मार्टफोन के साथ 1 साल तक हर महीने फ्री में मिलेगा 10GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Dec 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play to Be Launch Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year, says report
Xiaomi Mi Play

    यदि आपको भी लगता है कि आपकी मौजूदा टेलीकॉम हाई-स्पीड इंटरनेट नहीं दे रही हैं या फिर उनकी सर्विस ठीक नहीं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि अब टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ही आपको फ्री में हाई-स्पीड इंटरनेट देगी। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक ऐसा ही स्मार्टफोन ला रही है जिसके साथ 1 साल तक फ्री में हर महीने 10 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    Xiaomi Mi Play
    Xiaomi Mi Play

    दरअसल शाओमी जल्द ही एक स्मार्टफोन है जिसका नाम Xiaomi Mi Play है। इस फोन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाओमी एमआई प्ले के साथ कंपनी 1 साल तक हर महीने 10 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट देगी। अब सवाल यह है कि शाओमी यह डाटा खुद देगी या किसी टेलीकॉम कंपनी के साथ साझेदारी हुई है।

    Xiaomi Mi Play
    Xiaomi Mi Play

    अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि शाओमी खुद ही डाटा देगी या किसी कंपनी के साथ साझेदारी के तहत ग्राहकों को हर महीने 10 जीबी डाटा दिया जाएगा, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में ही एक ऐप होगा जिसके जरिए यूजर्स फ्री इंटरनेट के लिए दावा कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें