Vivo iQoo गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

तमाम लीक रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद वीवो ने आखिरकार अपने सब-ब्रांड iQoo के तहत पहला स्मार्टफोन Vivo iQoo लॉन्च कर दिया है। Vivo iQoo को खासतौर पर फोटोग्राफी और गेमिंग के शौकीनों के लिए पेश किया है, हालांकि इस फोन को फिलहाल सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया गया है। भारत समेत अन्य देशों में इस फोन की लॉन्चिंग की अभी को खबर नहीं है। Vivo iQoo की खासियतों की बात करें तो इसे क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसरे के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस फोन के साथ 44 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

Vivo iQoo की स्पेसिफिकेशन
Vivo iQoo की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के पीछे 3D ग्लास के साथ एलईडी स्ट्रिप दिया गया है। साथ ही इसके टॉप वेरियंट को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो फोन को 12 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है। फोन में गेमिंग के लिए चार मोड AI टर्बो, सेंटर टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और गेम टर्बो दिए गए हैं।

इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। वहीं इस फोन में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।