स्मार्टफोन लॉन्च की बारिश: जून के आखिर और जुलाई की शुरुआत होगी धमाकेदार, इस हफ्ते आ रहे हैं 4 नए स्मार्टफोन!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sat, 27 Jun 2026 07:20 PM IST
सार

Upcoming Smartphone Launches:

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। 29 जून से 5 जुलाई के बीच भारत में Samsung, OnePlus, OPPO समेत चार नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। जानिए इन सभी अपकमिंग फोन्स की लॉन्च डेट, संभावित कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।

विज्ञापन
Upcoming Phones This Week: From Samsung to OnePlus, Check Out the Biggest Launches
अपकमिंग स्मार्टफोन लॉन्च - फोटो : एआई

    जून का महीना खत्म होने वाला है और जुलाई की शुरुआत होने जा रही है। स्मार्टफोन लवर्स के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है। इस हफ्ते भारतीय बाजार में Samsung, OnePlus और OPPO जैसी बड़ी कंपनियां अपने 4 नए 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इस हफ्ते लॉन्च होने वाले इन फोन्स की डिटेल्स और फीचर्स पर एक नजर जरूर डाल लें।

    Samsung Galaxy M47 5G
    Samsung Galaxy M47 5G - फोटो : Samsung

    Samsung Galaxy M47 5G

    लॉन्च डेट:

    29 जून

    सैमसंग अपनी पॉपुलर M-सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। यह फोन लंबी परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आएगा।

    डिस्प्ले:

    6.7-इंच की Super AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथप्रोसेसर:दमदार Snapdragon चिपसेट और सुपरफास्ट LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी।कैमरा:50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा।बैटरी और चार्जिंग:45W फास्ट चार्जिंग के साथ खास 'Bypass Charging' तकनीक।सबसे बड़ी खूबी:सैमसंग इस फोन के साथ 6 एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट दे रहा है, जो इस बजट में कमाल की बात है।

    OnePlus N6
    OnePlus N6 - फोटो : OnePlus

    OnePlus N6

    लॉन्च डेट: 30 जून

    वनप्लस भारत में एक बिल्कुल नई 'N series' की शुरुआत करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।

    बैटरी किंग:

    इस फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी, जो 7 साल की बैटरी हेल्थ लाइफ के साथ आएगी।प्रोसेसर (लीक):इसमें MediaTek Dimensity 7400 Super चिपसेट दिया जा सकता है।डिस्प्ले:क्रिस्प और क्लियर विजुअल्स के लिए 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन।सुरक्षा:धूल और पानी से बचाने के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिल सकती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें