भारत में जल्द दस्तक देने वाले हैं ये स्मार्टफोन, लंबे समय से यूजर्स को है इनका इंतजार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 11 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
upcoming mobiles in india 2020 including vivo v19 and poco f2 know expected price and specifications
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    कोरोना वायरस के कारण स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है। इस वायरस की वजह से स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद हो गए थे। साथ ही सप्लाई चेन पर भी बुरा प्रभाव पड़ा था। इसके अलावा कई सारे छोटे-बड़े टेक इवेंट भी रद्द हुए थे। हालांकि, अब टेक कंपनियां धीरे-धीरे अपने डिवाइस ग्लोबल बाजार में उतार रही हैं। हाल ही में रियलमी ने Narzo सीरीज और शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो को पेश किया है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जो आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में...

    vivo v19
    vivo v19 - फोटो : twitter

    Vivo V19

    वीवो ने पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस स्मार्टफोन को 12 मई के दिन भारत बाजार में पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, पंचहोल डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

    poco f2
    poco f2 - फोटो : poco

    POCO F2

    पोको का यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्चिंग को लेकर काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। इस स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनसे जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन को 12 मई के दिन ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें