Samsung Galaxy M51 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Sep 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 Price News: Samsung Galaxy M51 launched in India with 7000mAh huge battery price and specifications
Samsung Galaxy M51 - फोटो : AMAZON

    Samsung Galaxy M51: सैमसंग ने अपनी एम सीरीज में नए मेंबर को जोड़ते हुए अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 (Samsung Galaxy M51) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 की चर्चा सबसे बड़ी बैटरी को लेकर है, क्योंकि भारत में पहली बार कोई ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है जिसमें 7000एमएएच की बैटरी होगी। खास बात यह है कि इसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड जैसे फोन के साथ है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy M51 की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    Samsung Galaxy M51
    Samsung Galaxy M51 - फोटो : SAMSUNG

    Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy M51
    Samsung Galaxy M51 - फोटो : AMAZON

    Samsung Galaxy M51 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें