Realme 11 Pro Plus Vs Samsung Galaxy F54: 30 हजार की कीमत में कौन मारेगा बाजी? जानें सभी डिटेल्स

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने Realme 11 Pro Plus को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को 30 हजार की कीमत पर पेश किया गया है। इसी कीमत पर Samsung Galaxy F54 को भी लॉन्च किया गया है। दोनों फोन दमदार स्पेसिफिकेशन और कैमरे के साथ आते हैं। रियलमी 11 प्रो प्लस में 200 मेगापिक्सल तो सैमसंग गैलेक्सी F54 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यदि आप भी 30 हजार से कम कीमत वाले फोन की तलाश कर रहे हैं और Realme 11 Pro Plus Vs Samsung Galaxy F54 में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको दोनों फोन की कीमत से लेकर डिस्प्ले और प्रोसेसर तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

Realme 11 Pro Plus Vs Samsung Galaxy F54: कीमत
Realme 11 Pro Plus, एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत पर 8/256 जीबी वेरियंट मिलता है।Samsung Galaxy F54, मेटेओर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर कलर में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है।

Realme 11 Pro Plus Vs Samsung Galaxy F54: डिस्प्ले और प्रोसेसर
रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है।सैमसंग गैलेक्सी F54 में 6.7 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है। फोन में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।