30 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Motorola ने अपने Motorola Edge 40 और रियलमी ने Realme 11 Pro Plus को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन को 30 हजार की कीमत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फोन कई दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से लैस हैं। ऐसे में यदि आप भी 30 हजार की कीमत में फोन लेने वाले हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Realme 11 Pro plus vs Motorola Edge 40 के बारे में डिटेल में जानकारी देने वाले हैं।

Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: कीमत
Moto Edge 40 तीन कलर ऑप्शन- एक्लिप्स ब्लैक, लुनार ब्लैक और नेबुला ग्रीन कलर में आता है। फोन सिंगल स्टोरेज यानी 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है।Realme 11 Pro Plus भी तीन कलर ऑप्शन एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलता है।

Realme 11 Pro Plus Vs Motorola Edge 40: डिस्प्ले और प्रोसेसर
Motorola Edge 40 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। इस फोन के साथ IP68 की रेटिंग भी मिलती है।Realme 11 Pro Plus में 6.7 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। इस फोन के साथ IP रेटिंग के मामले में कोई जानकारी नहीं है।