पानी, धूल और झटके सब बेअसर: 8,000mAh बैटरी-IP69K रेटिंग के साथ ओप्पो ने लॉन्च किए दो फोन्स: क्या है इनमें खास?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Mon, 05 Oct 2026 04:02 PM IST
सार

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अपनी एफ-सीरीज के दस साल पूरे होने पर ओप्पो ने दो नए दमदार स्मार्टफोन्स Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G भारत में पेश कर दिए हैं। 8,000mAh की विशाल बैटरी के साथ इन फोन्स में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इनमें क्या खास मिला है? आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेंशंस, बैंक ऑफर्स और कीमत के बारे में...

Oppo Launches F35 Pro & F35 5G India: Huge 8,000mAh Battery, IP69K Rating
ओप्पो के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च - फोटो : oppo.com

    अगर आप ऐसा फोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार सेल्फी कैमरा भी मिले, तो ओप्पो ने अपने नए F35 सीरीज के साथ एक दिलचस्प विकल्प पेश किया है। कंपनी ने एफ सीरीज के दस साल पूरे होने के मौके पर Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G को भारत में लॉन्च किया है। दोनों फोन में 5 -मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं प्रो मॉडल में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस्ड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों फोन तीन-तीन कलर ऑप्शन में आते हैं और 11 अक्तूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदे जा सकेंगे। आइए जानते हैं Oppo F35 Pro 5G और F35 5G की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन तक पूरी जानकारी।

    ओप्पो के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च
    ओप्पो के दो स्मार्टफोन्स लॉन्च - फोटो : oppo.com

    डिस्प्ले और डिजाइन: 1.5K AMOLED और 144Hz रिफ्रेश रेट का जलवा

    दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले और स्क्रीन परफॉर्मेंस में कुछ मुख्य अंतर देखने को मिलता है।

    ओप्पो F35 प्रो 5G:

    इसमें 6.78-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस में 1,800 निट्स (Nits) तक जा सकती है और इसमें आँखों की सुरक्षा के लिए 2,160Hz PWM डिमिंग का इस्तेमाल किया गया है।

    ओप्पो F35 5G (स्टैंडर्ड):

    इसमें 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के साथ आती है।

    कॉमन फीचर्स

    : दोनों ही स्मार्टफोन्स एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं और गीली उंगलियों से इस्तेमाल करने के लिए रेनस्ट्रॉम टच तकनीक के साथ आते हैं।

    ओप्पो एफ 35 प्रो और ओप्पो एफ 35
    ओप्पो एफ 35 प्रो और ओप्पो एफ 35 - फोटो : oppo.com

    प्रोसेसर और कूलिंग: डायमेंसिटी मैक्स चिपसेट का दमदार पावर

    अगर आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग करते हैं, तो यह फोन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे सुचारू बनाने के लिए ओप्पो ने दोनों फोन्स में मीडियाटेक के कस्टमाइज्ड चिपसेट्स का इस्तेमाल किया है:

    ओप्पो एफ 35 प्रो 5G:

    यह मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 मैक्स चिपसेट पर चलता है। कंपनी के मुताबिक, यह पिछली पीढ़ी की तुलना में CPU मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 30% और GPU परफॉर्मेंस में 35% तक का सुधार देता है। इसमें हैवी टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 5,000mm² सुपरकूल वीसी वेपर चैंबर लगाया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें