शाओमी ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का नया एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस इवेंट में कंपनी ने एमआई टीवी 4ए प्रो को भी 32 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया।

साथ ही कंपनी ने एमआई सपोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन बेसिक भी लॉन्च किया। Mi TV 4A Pro 32 की बिक्री फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई स्चोर से अगले सप्ताह से होगी। इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

एमआई टीवी 4ए प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन
भारतीय टीवी बाजार में एमआई टीवी 4ए प्रो 32 की कीमत 12,999 रुपये है। इसकी बिक्री 7 मार्च से होगी। इसमें 32 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इसके अलावा टीवी 20-20 वॉट के दो स्पीकर्स हैं।
विज्ञापन