दो स्क्रीन वाला लावा विराट कर्व 5G आने को तैयार: 6000mAh बैटरी के साथ कब होगा लॉन्च? जानें तारीख और सभी फीचर्स
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा अपनी विराट सीरीज का नया हैंडसेट लावा विराट कर्व 5G जल्द भारत में लॉन्च करने जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 3D कर्व्ड डिस्प्ले, बैक पैनल पर दिया गया छोटा सेकेंडरी स्क्रीन और 6000mAh की बड़ी बैटरी है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च की तारीख और समय के साथ संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

भारत में लावा अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 21 सितंबर को पेश करने जा रही है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। यह स्मार्टफोन हैरिटेज इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे दो प्रीमियम कलर ऑप्शंस में दस्तक दे सकता है।

डिस्प्ले: 3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ मिलेगा बैक मिनी डिस्प्ले
- प्राइमरी डिस्प्ले:इस फोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
- सेकेंडरी (मिनी) डिस्प्ले:इस फोन की सबसे अनोखी खासियत इसका रियर डिजाइन है। बैक कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।
- मिनी स्क्रीन का इस्तेमाल:इस छोटी स्क्रीन का उपयोग नोटिफिकेशन पढ़ने, समय देखने और अन्य जरूरी इंडिकेटर्स चेक करने के लिए किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम
