iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: 25 हजार में कौन सा फोन है बेहतरीन, जानें सभी डिटेल्स

iQOO ने अपने नए 5G फोन iQOO Z7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 25 हजार से कम कीमत पर पेश किया गया है। iQOO Z7 Pro में 3D कर्व्ड डिस्प्ले, ग्रेडिएंट डिजाइन और MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर मिलता है। इस फोन का Realme 11 Pro Plus के साथ मुकाबला देखने मिल रहा है। दोनों ही फोन कीमत के हिसाब से दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। यदि आप 25 हजार से कम कीमत वाला फोन खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iQOO Z7 Pro और Realme 11 Pro Plus के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: डिस्प्ले और डिजाइन
रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Realme 11 Pro Plus, एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।iQOO Z7 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट मैट और ब्लू लगून में मिलता है।

iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro Plus: प्रोसेसर और स्टोरेज
रियलमी 11 प्रो प्लस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।iQOO Z7 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में Android 13 आधारित Funtouch OS 13 मिलता है।
- 01 सितंबर की लॉन्चिंग: iQoo Z7 Pro से लेकर Truke के नए बड्स तक, 256GB स्टोरेज के साथ Moto G84 5G भी हुआ लॉन्च
- AI Tool: जल्द लॉन्च होगा चाइनीज ChatGPT, चीन की ये पांच कंपनियां दिन रात कर रहीं काम
- जरूरी खबर: एपल ने लिया बड़ा फैसला, अब एक्स और यूट्यूब पर नहीं मिलेगा कस्टमर सपोर्ट
- Google AI: गूगल एआई सर्च भारत और जापान में भी हुआ लॉन्च, जानें यह क्यों है खास