काम की चीजें: 500 रुपये से कम में मिलते हैं ये गैजेट, हैं बड़े ही काम के, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jun 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Five affordable tech gadgets priced under Rs 500 to buy for use
gadgets priced under Rs 500 - फोटो : अमर उजाला

    आज टेक्नोलॉजी बहुत ही आगे चा चुकी है। हर घर में आज स्मार्टफोन उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा सोलर लाइट भी तमाम घरों में आपको मिल जाएंगी। वैसे तो कई सारे जरूरी गैजेट के बारे में आप भी जानते होंगे लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे काम के गैजेट के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 500 रुपये से भी कम हैं लेकिन ये गैजेट बड़े ही काम के हैं। इन गैजेट को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं... आइए जानते हैं इनके बारे में.

    Multi function keychain light
    Multi function keychain light - फोटो : amazon

    Multi function keychain light

    इस मल्टीफंक्शन कीचेन को आप अमेजन से 200 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। इसमें एक LED लाइट है और इसे चार्ज करने के लिए टाईप-सी पोर्ट भी मिलता है। इस चाबी रिंग में चुंबक है तो आप किसी जगह पर आराम से चिपकाकर रख सकते हैं। इसमें बोतल ओपनर भी है।

    Anti-Theft Alarm Device
    Anti-Theft Alarm Device - फोटो : amazon

    ब्लूटूथ एंटी थेफ्ट अलार्म डिवाइस

    इस गैजेट को भी आप 200 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। QOCXRRIN वायरलेस ब्लूटूथ 4.0 एंटी लॉस्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म डिवाइस एक तरह का ब्लूटूथ ट्रैकर है। इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे किसी भी चाबी रिंग से आसानी से अटैच किया जा सकता है। इसमें एक कैमरा शटर बटन भी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें