Fastrack Limitless FS1 Review: क्यों अन्य कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच से अलग है यह वॉच

Fastrack Limitless FS1 को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। Fastrack Limitless FS1 में 1.95 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जिसे कंपनी ने होरिजन कर्व्ड नाम दिया है। इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें नेविगेशन के लिए साउड माउंटेड बटन है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग मिलती है और इसके लिए माइक-स्पीकर दिए गए हैं। Fastrack Limitless FS1 की कीमत 1,995 रुपये रखी गई है। इसे ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में अमेजन से खरीदा जा सकता है। Fastrack Limitless FS1 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और पाया है कि यह बाजार में मौजूद अन्य कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच के मुकाबले बेहतर है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसे...

Fastrack Limitless FS1 Review: डिजाइन
फास्ट्रैक की इस वॉच की डिजाइन कॉम्पैक्ट है। यह एक रेक्टेंगुलर शेप वाली वॉच है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलते हैं जो कि पहले से वॉच के साथ लगे नहीं होते हैं। बॉक्स में वॉच और स्ट्रैप अलग-अलग रहते हैं, हालांकि स्ट्रैप को फिट करना बहुत ही आसान है। इसके साथ मेटल बॉडी मिलती है। नीचे की ओर सभी तरह के सेंसर मिलते हैं। स्ट्रैप की क्वालिटी अच्छी है और इस पर फास्ट्रैक की ब्रांडिंग है। Fastrack Limitless FS1 के साथ राउट में एक क्राउन मिलता है जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए किया जा सकता है, हालांकि इस बटन से आप सिर्फ बैक आ सकते हैं। बाकी सभी फंक्शन टच के जरिए यूज किए जा सकते हैं। ओवरऑल Fastrack Limitless FS1 की डिजाइन हमें अच्छी लगी।

Fastrack Limitless FS1 Review: डिस्प्ले
Fastrack Limitless FS1 के साथ 1.95 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच कहा जा सकता है। इस सेगमेंट में आपको इतनी बड़ी डिस्प्ले वाली ब्रांडेड वॉच नहीं मिलेगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी है और धूप में परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले का टच का भी फास्ट और अच्छा है। इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर नहीं है लेकिन स्क्रीन टाइम को कम या ज्यादा किया जा सकता है। डिस्प्ले पर कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन है। आप फोन की गैलरी की किसी फोटो को भी वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।