20,000 रुपये तक की कीमत में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, मिलेगा 108MP तक का सेंसर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 25 Jun 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
108MP Camera Phone Under 20000 Full List Know Price and Specifications Details in Hindi
Smartwatch under 20000 - फोटो : अमर उजाला

    भारत में इस साल की पहली और दूसरी तिमाही में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। 20 हजार से कम कीमत में भी कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं, जो दमदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इस कीमत के फोन की मार्केट में काफी ज्यादा मांग रहती है। यदि आप भी इसी कीमत पर दमदार कैमरा वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको टॉप कैमरा फोन के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन की पूरी लिस्ट।

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

    वनप्लस का लेटेस्ट फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आता है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के अलावा 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेफ्थ सेंसर भी मिलते है। इसके साथ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Realme 10 Pro 5G
    Realme 10 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 10 Pro 5G

    रियलमी का 10 प्रो भी 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। इसके साथ मेटल फ्रेम डिजाइन और 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें