फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 09-Oct-2024

Punjab: सीएम भगवंत मान के ओएसडी ने बिक्रम मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस, 48 घंटे में माफी मांगें

राजबीर सिंह के वकील ने मजीठिया को मानहानि का नोटिस भेजा है। इसमें 48 घंटे के अंदर लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की गई है। साथ ही राजबीर सिंह की छवि और मानसिक नुकसान की भरपाई की मांग की गई है। और पढ़ें

10:53 PM, 09-Oct-2024

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नए मुख्य सचिव होंगे 1992 बैच के केएपी सिन्हा, लेंगे अनुराग वर्मा का स्थान

केएपी सिन्हा को पंजाब का नया मुख्य सचिव तैनात किया गया है। वे अनुराग वर्मा का स्थान लेंगे।
  और पढ़ें

08:55 PM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: प्रशासनिक फेरबदल जारी... वर्मा को हटाया, सिन्हा होंगे पंजाब के नए मुख्य सचिव

प्रशासनिक फेरबदल जारी... वर्मा को हटाया, सिन्हा होंगे पंजाब के नए मुख्य सचिव और पढ़ें

विज्ञापन
08:06 PM, 09-Oct-2024

Panchayat Election: पंजाब पंचायत चुनाव पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, इन पंचायतों पर रहेगी रोक

पंजाब में 15 अक्तूबर को पंचायत चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट सुनवाई करते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया है।  और पढ़ें

06:09 PM, 09-Oct-2024

चंडीगढ़ में युवक की हत्या: रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने को लेकर दो वेंडर में विवाद हो गया। इस विवाद में एक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दविंदर कुमार भोला की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
04:25 PM, 09-Oct-2024

Election Result: क्या हरियाणा की महिला वोटरों ने 1200 रुपये के फायदे के लिए ठुकराया राहुल के खटाखट मॉडल

भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर माह 2000 रुपये देने की बात कही थी। और पढ़ें

03:43 PM, 09-Oct-2024

Highcourt: छात्र को फेल घोषित करने पर पीयू पर एक लाख का जुर्माना, HC ने कहा-विवि का फैसला अवैध और विकृत

चंडीगढ़ निवासी छात्र रोहन राणा ने याचिका दाखिल करते हुए दिसंबर 2023 में घोषित किए गए भूमि कानून और किराया कानून पेपर के परिणाम को चुनौती दी थी। मई 2019 में जब परीक्षा ली गई थी तब वह इस पेपर में फेल हो गया था। और पढ़ें

02:53 PM, 09-Oct-2024

Haryana: पीएम मोदी से मिले नायब सैनी, कहा-मैंने अपनी ड्यूटी निभाई, सीएम का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा

सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार बंपर जीत दर्ज की है। जीत के बाद सैनी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। और पढ़ें

02:10 PM, 09-Oct-2024

Haryana Election: आप का हरियाणा में नहीं खुला खाता, इस बार भी सूखा जारी, बाॅर्डर एरिया की सीटों पर भी निराशा

पंजाब से सटी हरियाणा की सीटों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान प्रचार के लिए खुद उतरे थे। साथ ही 14 कैबिनेट मंत्रियों को भी उतारा था। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के साथ विधायकों की ड्यूटी भी लगाई थी लेकिन पार्टी का खाता नहीं खुला। और पढ़ें

01:41 PM, 09-Oct-2024

Chandigarh: बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांध दिया नेत्रदान का संदेश, विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली रैली

छात्रों ने रैली के दौरान नेत्रदान के नारे लगाए। रैली का उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बिना देखे चीजों को महसूस करना और दृष्टिबाधित लोगों की चुनाैतियों को समझना रहा। और पढ़ें

12:54 PM, 09-Oct-2024

हरियाणा में आप के झाडू का सफाया: लोकल ब्वॉय का दांव भी नहीं चला, चार सीटों पर बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के सबसे मजबूत प्रत्याशी माने जाने वाले जगाधरी सीट से आदर्श पाल तीसरे नंबर पर रहे है। उन्हें 43, 813 वोट मिला है,यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान को जीत मिली है। और पढ़ें

12:34 PM, 09-Oct-2024

Chandigarh: डीसी रेट के लिए शौचालय कर्मी दो माह से धरने पर, निगम राजी... कुछ 'पार्षद' बने रोड़ा

शहर के मार्केट, पार्क और विभिन्न कालोनियों में कुल 306 सार्वजनिक शौचालय हैं। इसमें करीब आधे शौचालयों की जिम्मेदारी निजी कंपनियों और आधों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेल्फ हेल्प ग्रुप व अन्य संस्थाओं के पास है। और पढ़ें

11:41 AM, 09-Oct-2024

Haryana Result: चौधर की सियासत को अलविदा... चेहरे पर दांव कामयाब; बांगड़ की चौधर खत्म कर रोहतक लाए थे हुड्डा

Haryana Result: हरियाणा के मतदाताओं ने चौधर की सियासत को अलविदा कह दिया है। नतीजों से नई सियासत का आगाज हो गया है। रोहतक की चौधर 2005 में हुड्डा के सीएम बनने पर चर्चा में आई थी। और पढ़ें

11:28 AM, 09-Oct-2024

Punjab: सीएम भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया डायरेक्टर ने भी छोड़ा पद

बताया जा रहा है जल्द ही पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा बदलाव होने वाला है। दिल्ली हाई कमान के आदेश पर जल्द ही सीएमओ में एक बड़ी नियुक्ति होने वाली है। और पढ़ें

10:12 AM, 09-Oct-2024

Haryana Result: बागियों ने फिर बिगाड़ा खेल... कहीं दल-बदलू भी जीते; इन दो की बनी बात तो ये दो फिर खाली हाथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर बागियों ने खेल बिगाड़ा। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और गोंदर जीत नहीं सके। गौतम और रामकरण काला दल बदलकर फिर जीत गए। और पढ़ें

10:09 AM, 09-Oct-2024

Haryana Result: आपस में लड़कर हारे ताऊ के तीन लाल... इस सीट पर 56 साल बाद भजनलाल परिवार को मिली करारी हार

ताऊ देवी के तीन लाल आपस में ही लड़कर हार गए। 56 साल बाद आदमपुर में भजनलाल परिवार हारा। इनेलो से अभय चौटाला हारे, बेटा अर्जुन चौटाला और चचेरा भाई आदित्य चौटाला जीते। जजपा के दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को करारी हार का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

09:43 AM, 09-Oct-2024

ठगी के आरोपी को जमानत नहीं: HC ने कहा-पीड़ित पक्ष की मूर्खता को आधार बनाकर ठग नहीं मांग सकता जमानत

हाईकोर्ट ने कहा कि ठगी के मामलों में बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है और यदि आज इसे सख्ती से नहीं रोका गया तो यह एक बुरा इतिहास बन जाएगा।   और पढ़ें

09:28 AM, 09-Oct-2024

Haryana Result: 88 विधायक करोड़पति, सावित्री सबसे अमीर... आदित्य सबसे युवा तो रघुबीर उम्रदराज

हरियाणा के 88 विधायक करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा रईस विधायक भाजपा के हैं। इनमें निर्दलीय सावित्री सबसे अमीर हैं। आदित्य सबसे युवा विधायक हैं, जबिक कांग्रेस के रघुबीर कादियान सबसे उम्रदाज विधायक हैं।
  और पढ़ें

09:24 AM, 09-Oct-2024

हरियाणा में करारी हार से हतप्रभ कांग्रेस: सैलजा ने साधा निशाना-जिम्मेदारी तो तय करनी ही होगी

लोकसभा चुनाव के बाद से हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल को पार्टी चार महीने भी संभाल नहीं पाई। केवल माहौल के भरोसे बैठी कांग्रेस ने पूरा चुनाव जनता के भरोसे छोड़ दिया। रही सही कसर गुटबाजी और संगठन की कमी ने पूरी कर दी।  और पढ़ें

08:47 AM, 09-Oct-2024

Haryana Election: हाथी पर बैठकर चौटाला नहीं कर सके चमत्कार... चश्मा ही बचा, ये हैं हार के प्रमुख कारण

इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा गठबंधन भी चमत्कार नहीं कर सका। चौटाला हाथी पर बैठकर भी चमत्कार नहीं कर सके। अभय चौटाला बड़े अंतर से हार गए। सुनैना चौटाला की जमानत जब्त हो गई। और पढ़ें

08:37 AM, 09-Oct-2024

Haryana Election: हरियाणा चुनाव में नहीं दिखा किसान आंदोलन का असर , विरोध के बावजूद किंग बनी भाजपा

हरियाणा में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर चुनाव से पहले सत्ता के खिलाफ बनी धूमिल छवि को एक बार फिर साफ कर दिया है। यही नजारा लोकसभा चुनाव-2024 में पंजाब में देखने को मिला था। और पढ़ें

08:36 AM, 09-Oct-2024

Mandate Haryana : माहौल पर भारी पड़ा भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट, हवा में ही रहा कांग्रेस का शोर

लगातार तीसरी बार ऐसी ऐतिहासिक जीत की कल्पना शायद भाजपा ने भी नहीं की होगी। 2014 में 47 सीटें मिलने पर उसने पहली बार हरियाणा में अपने दम पर सरकार बनाई थी। इस बार पार्टी वह आंकड़ा भी पार कर गई। और पढ़ें

08:35 AM, 09-Oct-2024

Election Results 2024 : हरियाणा में तीसरे दलों का अस्तित्व फिलहाल खत्म, वोटरों ने गुम की किंगमेकर जजपा की चाबी

जजपा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में उतरकर दलित मतदाता को लुभा नहीं पाई। 84 सीटों में से जजपा-एएसपी गठबंधन एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।   और पढ़ें

06:10 AM, 09-Oct-2024

Election Results Haryana : जाटलैंड में भी भाजपा ने बनाई राह, देशवाली में दो और बांगर में तीन सीटों का फायदा

जीटी बेल्ट की 23 सीटों में से भाजपा ने 14 और अहीरवाल की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जाटलैंड में भाजपा की गैर जाट प्रत्याशी की रणनीति कामयाब रही। और पढ़ें

06:01 AM, 09-Oct-2024

Political Player : कुश्ती के अखाड़े की तरह सियासत में भी विनेश का सटीक दांव, आरती का जीत पर निशाना

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण बाहर हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट तो आम आदमी पार्टी ने भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्लयूई रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला था।  और पढ़ें

05:42 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

शराब के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज और पढ़ें

05:40 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: पीयू कैंपस ने जीता पीयू इंटर कॉलेज स्विमिंग ओवरऑल चैंपियन का खिताब

पीयू कैंपस ने जीता पीयू इंटर कॉलेज स्विमिंग ओवरऑल चैंपियन का खिताब और पढ़ें

05:37 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: कोठी से लाखों की कीमत के नल चोरी, टॉयलेट शीट भी तोड़ी

कोठी से लाखों की कीमत के नल चोरी, टॉयलेट शीट भी तोड़ी और पढ़ें

05:36 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: विनोद पाठक और हरविंदर शर्मा होंगे गुरु मदन लाल कौसर अवार्ड से सम्मानित

विनोद पाठक और हरविंदर शर्मा होंगे गुरु मदन लाल कौसर अवार्ड से सम्मानित और पढ़ें

05:36 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: संपत्ति कर के 83 करोड़ वसूलने के लिए 1000 टॉप डिफॉल्टर्स को नोटिस भेजना शुरू, बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

संपत्ति कर के 83 करोड़ वसूलने के लिए 1000 टॉप डिफॉल्टर्स को नोटिस भेजना शुरू, बड़ी कार्रवाई की चेतावनी और पढ़ें

05:35 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: शहर की डॉ. साजीना खान ने जीता बेस्ट सेलर लेखक पुरस्कार

शहर की डॉ. साजीना खान ने जीता बेस्ट सेलर लेखक पुरस्कार और पढ़ें

05:32 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीट किया लहूलुहान, केस दर्ज

रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीट किया लहूलुहान, केस दर्ज और पढ़ें

05:08 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: पीजीआई में सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी को मारा थप्पड़, प्रदर्शन

पीजीआई में सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी को मारा थप्पड़, प्रदर्शन और पढ़ें

05:06 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: यौन शोषण के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन जारी

यौन शोषण के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन जारी और पढ़ें

05:02 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की, हंगामा में मरीज के परिजन पर एफआईआर दर्ज

डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की, हंगामा में मरीज के परिजन पर एफआईआर दर्ज और पढ़ें

05:02 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: पंचकूला में दो बार के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता 1976 मतों से चंद्रमोहन से हारे, कालका में जीतीं शक्तिरानी शर्मा

पंचकूला में दो बार के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता 1976 मतों से चंद्रमोहन से हारे, कालका में जीतीं शक्तिरानी शर्मा और पढ़ें

04:53 AM, 09-Oct-2024

हरियाणा का फैसला : गुटबाजी, संगठन की कमी, बागी और भितरघात कांग्रेस को ले डूबे, मुद्दे भुनाने से चूक गई पार्टी

केवल माहौल के भरोसे बैठी कांग्रेस पूरा चुनाव जनता के भरोसे छोड़ दिया। रही सही कसर गुटबाजी और संगठन की कमी ने पूरी कर दी। इसकी वजह से कांग्रेस बूथों पर कमजोर रही। टिकट नहीं मिलने वाले बागियों और नाराज नेताओं की भितरघात ने भी पार्टी के समीकरण बिगाड़ दिए। और पढ़ें

04:43 AM, 09-Oct-2024

Election Results Haryana: सत्ता के लिए मुफ्त योजनाओं के एलान से भी परहेज नहीं, संगठन की मजबूती से बनाई हैट्रिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिन के कार्यकाल में 126 फैसले लिए। यह फैसले किसानों, पिछड़ों, दलितों और युवाओं से जुड़े थे। सैनी ने इन फैसलों को कैबिनेट से पास करवाकर तत्काल लागू करवाया, जिसका फायदा इन वर्ग को मिला। और पढ़ें

04:22 AM, 09-Oct-2024

जनादेश हरियाणा : वादों और दावों से भेदे कांग्रेस के चक्रव्यूह के सातों द्वार, पलटवार से भाजपा ने जीती बाजी

चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो, बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी देने की बात हो, वन रैंक वन पेंशन  हो, अग्निवीराें की नौकरी या एमएसपी का मुद्दा हो अथवा कई और ऐसे ही पहलू हैं, जिन पर भाजपा के वादों और दावों पर लोगों ने भरोसा कर स्पष्ट बहुमत देते हुए प्रदेश की बागडोर सौंपी है। और पढ़ें

03:00 AM, 09-Oct-2024

Chandigarh News: केंद्र व राज्य कानून के तहत शैक्षणिक संस्थानों को रिसर्च ग्रांट पर मिले जीएसटी से छूट

केंद्र व राज्य कानून के तहत शैक्षणिक संस्थानों को रिसर्च ग्रांट पर मिले जीएसटी से छूट और पढ़ें

02:32 AM, 09-Oct-2024

हरियाणा में नायाब जीत : हैट्रिक लगा भाजपा ने रचा इतिहास, जानिए चुनाव की सभी प्रमुख बातें

सीएम सैनी का चेहरे के पीछे मोदी-शाह-नड्डा की रणनीति से भगवा रथ आगे बढ़ा। केंद्र व राज्य में एक ही दल की सरकार की परंपरा कायम रहेगी। नायब सिंह सैनी ने 16 हजार वोटों से जीत हासिल की लेकिन आठ मंत्री चुनाव हार गए। और पढ़ें

11:04 PM, 09-Oct-2024

Haryana: हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै... भूपेंद्र सिंह से उनके समर्थकों ने की मुलाकात

हरियाणा के रोहतक में डी पार्क स्थित निवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके समर्थकों ने मुलाकात की। और पढ़ें

10:51 PM, 09-Oct-2024

चार दोस्तों की मेहनत: 51 साल पहले मनसा देवी मंदिर में शुरू किया था भंडारा, रोजाना 10 हजार को खिला रहे खाना

चार दोस्त बिमल जैन, अशोक गुप्ता, सुरेश जैन और सतीश गुप्ता ने साल 1973 में श्री माता मनसा देवी मंदिर में पटियाला मंदिर के पास 100 लोगों के लिए भंडारा शुरू किया था। और पढ़ें

10:47 PM, 09-Oct-2024

Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे सहित चार की मौत

Four including father and son died in separate road accidents और पढ़ें

10:34 PM, 09-Oct-2024

Haryana Punjab News Today Live: हरियाणा पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

चचेरी बहन के साथ अभद्रता करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक की हत्या कर दी गई थी। गांव दातौली में 7 फरवरी, 2020 को वारदात हुई थी। हत्या का मुकदमा मृतक के चाचा ने दर्ज कराया था।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें