फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Tujhe Pranam News ›   amarujala organise fancy dress competition

फैंसी ड्रेस में ‘गांधी और लक्ष्मीबाई’ ने समां बांधा

Mon, 15 Jul 2013 09:28 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Mon, 15 Jul 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
amarujala organise fancy dress competition

देश पर फना होने वालों की कुर्बानी जाया नहीं जाती, बशर्ते आने वाली पीढ़ियों के जेहन में शूरवीरों की कुर्बानी का वो मंजर रफ्ता-रफ्ता सांस लेता रहे।

विज्ञापन


देश के शहीदों की शहादत को नन्हे-मुन्नों ने कुछ इस कदर जीवंत किया, कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार को होटल सम्राट हैवेंस में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चे क्रांतिवीरों की वेशभूषा में आए।
विज्ञापन


मंच पर बच्चों ने संवादों के जरिए शहीदों का चित्र प्रस्तुत किया। गांधी, नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों के साथ जनता पर पड़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, जनसंख्या विस्फोट, दहेज सहित अन्य दुश्वारियों की मार को मर्म के साथ प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों के बीच से विजेताओं का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में सभी प्रतिभागियों को मौके पर ही अमर उजाला द्वारा उपहार दिए गए।

समारोह में हमारे सहयोगी द अध्ययन स्कूल, शांति निकेतन विद्यापीठ, एडको डेवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाश गंगा साड़ीज, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एआरआइएमटी कॉलेज, ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भारती फ्लोरा, एएस फोटो स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक और होटल सम्राट हैवेंस रहे।

ये रहे विजेता
कैटेगरी ‘ए’ में द मिलेनियम स्कूल की पृथ्वी धवन विजेता रहीं। त्रिशा माथुर, शिवानी गर्ग द अध्ययन स्कूल उपविजेता एवं सोफिया गर्ल्स की परी गुप्ता तीसरे नंबर पर रहीं।


द अध्ययन के अंवेश कौशिक, द मिलेनियम से अनुष्का गोयल और मिलेनियम पब्लिक स्कूल के सक्षम, द आर्यन की अक्षि गुंसाई, सिटी लुक के भविष्य आहूजा, अमेरिकन किड्स की वानी शर्मा, एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल के सौरभ, शैमरॉक स्पार्क्स की कृतिका दीपकौर, स्पर्श व एंजेल्स एकेडमी के अगम जैन ने सांत्वना पुरस्कार जीता।

कैटेगरी ‘बी’ में जीटीबी वेस्ट एंड रोड से अज़ीफरीन प्रथम, द मिलेनियम के गौरवांश द्वितीय और सेंट जोंस के अरमान सिद्दकी तीसरे विजेता रहे।

डीएमआई मोदीपुरम के आकाश सिंहल, डीएवी की मंजोत सिंह, समर्थ, रियाना, देवप्रताप, प्रणव, श्रीजान, केएल के नमन, लेडी अशर्फी स्कूल की गीतांजलि, आईआईएमटी क ी विदुषी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed