फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   This thing will help you quit tobacco easily, experts also recommend taking it

तंबाकू को आसानी से छोड़ने में मदद करेगी ये चीज, विशेषज्ञ भी देते हैं इसे लेने की सलाह

Thu, 29 May 2025 01:28 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 29 May 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
This thing will help you quit tobacco easily, experts also recommend taking it
राइज - फोटो : Ryze

तंबाकू और धूम्रपान सेहत के लिए हर तरह से नुकसानदायक है। आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया में सबसे ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोगों का देश है। देश में तकरीबन 25.3 करोड़ से अधिक लोग किसी ना किसी प्रकार से तम्बाकू का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ तम्बाकू के कारण होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट करते रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि तंबाकू का किसी भी रूप से इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे हृदय रोग, मौखिक स्वास्थ्य और सांस संबंधी समस्याएं, त्वचा से संबंधित बीमारियां और कई प्रकार के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन




स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि अच्छी सेहत चाहते हैं तो तंबाकू-धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे जरूरी है। अगर आप इसका सेवन करते रहे हैं और आज से भी इसे छोड़ देते हैं तो भी आप कई बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, धूम्रपान छोड़ने के एक दिन के भीतर ही आपके शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव होने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

95% लोग तंबाकू छोड़ने में हो जाते हैं असफल

तंबाकू-धूम्रपान छोड़ने संबंधित आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। लोग इससे होने वाली बीमारियों के डर के चलते इनसे दूरी तो बनाते हैं पर 95% लोग तंबाकू छोड़ने की अपनी यात्रा में असफल हो जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि तंबाकू से दूरी बनाने के लिए इच्छाशक्ति महत्वपूर्ण है, यही आपको पहला कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन सिर्फ इच्छाशक्ति ही पर्याप्त नहीं है, इसके लिए विशेषज्ञों की मदद लेना भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि भारत में देखा गया है कि अधिकतर लोग केवल इच्छाशक्ति पर भरोसा करते हैं और मदद नहीं मांगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलब के कारण कमजोर पड़ जाती है इच्छाशक्ति

तंबाकू छोड़ने की कोशिश करने वाले लोग कुछ दिन तो इसे कंट्रोल कर लेते हैं पर तलब के कारण इच्छाशक्ति टूट जाती है। इसे विड्रॉल सिम्टम्स कहा जाता है। यह लक्षण बताते हैं कि व्यक्ति में तंबाकू का सेवन करने की तीव्र इच्छा होती है और तंबाकू न लेने से चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है। ध्यान केंद्रित करने सोने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए RYZE निकोटीन गम काफी फायदेमंद हो सकता है। ये दुनिया के नंबर वन निकोटीन गम निर्माता द्वारा डिजाइन किया गया प्रोडक्ट है जो आपको आसानी से तंबाकू छोड़ने में मदद कर सकता है।



निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी से मिलेगा लाभ

निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) की मदद से दुनियाभर में लाखों लोगों ने धूम्रपान और तंबाकू की आदत से सफलतापूर्वक छुटकारा पाया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित इस तरीके की मदद से आप भी तंबाकू छोड़ सकते हैं। RYZE निकोटीन गम विशेषज्ञों और WHO द्वारा प्रमाणित है और इसका उपयोग भी काफी आसान है। गले में जलन या जबड़े में दर्द के बिना आप इसकी मदद से तंबाकू छोड़ सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रबल इच्छाशक्ति के साथ एनआरटी और काउंसलिंग की मदद आपको तंबाकू छोड़ने और कैंसर जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकती है। तो क्यों न आज से ही तंबाकू छोड़ने का प्रण ले लिया जाए? RYZE निकोटीन गम की मदद लें और तंबाकू को कहें अलविदा..!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed