फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Ixigo launches Ixigo Trains Festival Special Spiritual Holiday Gifting Package Bharat Darshan

इक्सिगो ट्रेन्स: भारत दर्शन के साथ त्योहारों के लिए लॉन्च हुए स्पिरिचुअल हॉलिडे गिफ्टिंग पैकेज

Thu, 08 Oct 2026 12:37 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 08 Oct 2026 12:37 PM IST
सार

यात्री मात्र रु 250 के शुरुआती भुगतान के साथ अपना इक्सिगो भारत दर्शन हॉलिडे बुक कर सकते हैं, और बाकी रकम यात्रा से 16 दिन पहले चुकानी होती है। यह नया फीचर यात्रा के बारे में जानने, योजना बनाने और गिफ्टिंग को एक प्लेटफॉर्म पर लाया है। 

विज्ञापन
Ixigo launches Ixigo Trains Festival Special Spiritual Holiday Gifting Package Bharat Darshan
इक्सिगो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के अग्रणी एआई- आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफॉर्म- इक्सिगो ट्रेन्स ने हाल ही में इक्सिगो भारत दर्शन के साथ स्पिरिचुअल हॉलिडे पैकेज (धार्मिक यात्रा पैकेज) लॉन्च किए हैं। त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए इक्सिगो भारत दर्शन ने अपने नए स्पिरिचुअल ट्रैवल गिफ्टिंग फीचर के साथ गिफ्टिंग के अनुभव को और बेहतर बना दिया है। इसके जरिए यूजर अपने प्रियजनों को पारंपरिक उपहार देने के बजाय उन्हें यात्रा का तोहफा दे सकते हैं। फिर चाहे वे अपने माता-पिता की लंबे समय से चली आ रही यात्रा की इच्छा पूरी करना चाहते हों, या अपने किसी प्रियजन को उनके सपनों की यात्रा का तोहफा देना चाहते हों। 
विज्ञापन


इक्सिगो भारत दर्शन यात्रा के सपने को त्योहारों के तोहफे में बदलने का बेहतरीन तरीका लेकर आया है। कुछ लोग दशहरा और दिवाली की छुट्टियों के दौरान ब्रेक लेकर घूमना पसंद करते हैं, वे अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं। इस गिफ्टिंग के द्वारा बच्चे अपने माता-पिता के साथ यात्रा का आनंद भी उठा सकते हैं, इससे न सिर्फ उनकी यात्रा की पुरानी इच्छा पूरी हो जाती है, बल्कि परिवार को एक साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलता है। अगर माता-पिता चाहें तो अकेले भी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। इक्सिगो भारत दर्शन के जरिए यूजर देश भर के गंतव्यों के बारे में जान सकते हैं, यात्रा की योजना बना सकते हैं, और आसान बुकिंग के द्वारा लंबे समय से चली आ रही यात्रा के सपने को पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

यात्री मात्र रु 250 के शुरुआती भुगतान के साथ अपना इक्सिगो भारत दर्शन हॉलिडे बुक कर सकते हैं, और बाकी रकम यात्रा से 16 दिन पहले चुकानी होती है। यह नया फीचर यात्रा के बारे में जानने, योजना बनाने और गिफ्टिंग को एक प्लेटफॉर्म पर लाया है। यह कुछ ऐसा अनुभव प्रदान करता है, जो त्योहारों के बाद भी लंबे समय तक यादगार बन जाता है। यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है जब परिवार त्योहारों की छुट्टियों के दौरान घूमने जाना पसंद करते हैं। त्योहारों पर यात्रा करना सिर्फ आदत की बात नहीं, इसी सोच के साथ इक्सिगो भारत दर्शन उन यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है, जिनके लिए छुट्टियां परिवार के साथ घूमने या किसी प्रियजन के यात्रा के सपने को साकार करने का मौका बन जाती हैं। 

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, इक्सिगो ट्रेन्स एंड कन्फर्म टिकट के सीईओ दिनेश कुमार कोठा ने कहा, “त्योहारों के दौरान हम अपनों के साथ समय बिताना चाहते हैं। आजकल लोग अपने प्रियजनों को पारंपरिक उपहारों के बजाए ऐसे तोहफे देना चाहते हैं, जो उनके लिए यादगार पल बनाएं। भारत दर्शन गिफ्टिंग फीचर के जरिए हम चाहते हैं कि लोगों की यात्रा की पुरानी इच्छा एक यादगार तोहफ़े में बदली जा सके। यह खासतौर पर उन माता-पिता के लिए बेहतरीन तोहफा होगा, जो शायद वर्षों से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, लेकिन टालते आ रहे थे। चाहे आप उनके साथ यात्रा करें या उन्हें यात्रा का तोहफा दें, मकसद यही है कि यात्रा को जश्न और एक दूसरे के साथ जुड़े रहने का जरिया बनाया जा सके।’’ 
विज्ञापन

तो त्योहार के इस सीजन, यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को पारंपरिक तोहफ़ों से हटकर कुछ अलग सोचने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जैसे कि यात्रा का तोहफा, साथ में बिताया गया यादगार समय, और शायद यात्रा का वह सपना जो लंबे समय से अधूरा था और अब सच होने जा रहा है। 

अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://www.ixigo.com पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed