फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Sage Group of Institutions SIRT Mega Event Fest

सेज उत्सव 2026: एसआईआरटी में पांच दिन तक दिखेगा प्रतिभा, खेल और मनोरंजन का रंग

Wed, 07 Oct 2026 08:04 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Wed, 07 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

6 से 10 अक्तूबर तक होंगे 33 से अधिक खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक आयोजन; 10 अक्टूबर को सेलिब्रिटी नाइट में DJ Xenial देंगे प्रस्तुति।

विज्ञापन
Sage Group of Institutions SIRT Mega Event Fest
सेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एसआईआरटी परिसर में विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय मेगा इवेंट सेज उत्सव 2026 का आयोजन 6 से 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उत्सव में खेल, संगीत, नृत्य, कला, तकनीक, मनोरंजन और रचनात्मकता से जुड़े 33 से अधिक आयोजन होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सेज समूह के चेयरमैन डॉ. संजीव अग्रवाल ने किया। उत्सव के पहले दिन 6 अक्टूबर को विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बॉक्स क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, चेस, आर्म रेसलिंग, डांस, सिंगिंग- वॉइस ऑफ कैंपस, स्लो बाइक रेस, फेस पेंटिंग और बैटल ऑफ बैंड्स प्रमुख रहे।
विज्ञापन


7 अक्तूबर को बास्केटबॉल, टग ऑफ वॉर, टेबल टेनिस, ट्रेजर हंट, ऑब्स्टेकल रेस, खो-खो, कैरम, लैन गेमिंग, एड मैड शो, एआई आर्ट, शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, ब्रिज मेकिंग और अंताक्षरी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस दिन डांस फाइनल और ‘ग्लैमरा वॉक’ आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Sage Group of Institutions SIRT Mega Event Fest
सेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस। - फोटो : अमर उजाला
8 अक्तूबर को विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। इस दिन कवि सम्मेलन, कोड स्प्रिंट, ‘सेज शार्क टैंक’, डिबेट प्रतियोगिता, रील मेकिंग और ‘भजन फ्यूजन’ जैसे आयोजन होंगे। 9 अक्तूबर को रोबो रेस, मास्टर शेफ, ‘पुश-अप वॉर’, फोटोग्राफी और स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ भव्य प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित होगी। वहीं 10 अक्तूबर को सेलिब्रिटी नाइट और DJ Xenial की विशेष प्रस्तुति के साथ सेज उत्सव 2K26 का भव्य समापन होगा।

सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी बंसल ने कहा कि ‘सेज उत्सव 2026’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर प्रदान कर रहा है। पांच दिवसीय यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग, सहभागिता और यादगार पलों से भरा अनुभव साबित होगा।इस अवसर पर एसआईआरटी के डायरेक्टर डॉ. विकास एस. पागे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed