{"_id":"6a3a3e0bb5a116649603a779","slug":"maharishi-university-of-information-technology-muit-lucknow-21-june-international-yoga-diwas-nss-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगा फॉर हेल्दी एजिंग: योग दिवस पर महर्षि यूनिवर्सिटी में हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"Advertorial","title_hn":"एडवरटोरियल","slug":"advertorial"}}
योगा फॉर हेल्दी एजिंग: योग दिवस पर महर्षि यूनिवर्सिटी में हुआ भव्य आयोजन
Tue, 23 Jun 2026 01:34 PM IST
मार्केटिंग डेस्क
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: मार्केटिंग डेस्क
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT), लखनऊ परिसर में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों तथा महर्षि स्कूल ऑफ साइंस ऑफ कॉन्शसनेस (MSOSOC) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षांत भट्ट द्वारा योग के महत्व एवं विषय-वस्तु की जानकारी के साथ हुआ। इसके बाद कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कराया गया । योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन (टीएम) का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर डीन अकादमिक्स डॉ. नीरज जैन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।
यह आयोजन कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल एवं उप कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
यह आयोजन कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल एवं उप कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।