फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बस में नशा सुंघाकर व्यापारी को लूटा

बस में नशा सुंघाकर व्यापारी को लूटा

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दिल्ली से सोमवार को घर लौटते वक्त रोडवेज बस में नगर निवासी व्यापारी को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। बस का कंडक्टर बेहोशी की हालत में व्यापारी को बाईपास पर छोड़ गया। बाईपास पर एक आदमी के बेहोश पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। पूर्वाह्न में होश आने पर उन्होंने अपना नाम असलम (45) निवासी मोहल्ला नझियाई बताया। पुलिस ने उनके घरवालों को भी अस्पताल बुला लिया।
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि असलम कपड़े का व्यापार करते हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली गए थे। रविवार शाम को घर लौटने के लिए आनंद बिहार बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुए थे। जहरखुरानों ने उनका बैग और सामान भी लूट लिया था। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed