{"_id":"119-72823","slug":"Badaun-72823-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को सरेराह छेड़ा, खूब पिटे शोहदे"}
छात्रा को सरेराह छेड़ा, खूब पिटे शोहदे
Badaun
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव हथरा में एक छात्रा को छेड़ने की सजा शोहदों को मिल गई। पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा और फिर शांतिभंग के मामले में जेल भेज दिया।
गांव हथरा की एक छात्रा नगर के एक कालेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से गांव से स्कूल आते समय गांव के ही कामिल और फिरोज नाम के युवक उसका बाइक से पीछा करते थे। यह लोग उसपर कमेंट भी कसते थे। गुरुवार को भी इन्होंने ऐसा ही किया। छात्रा तांगे से कालेज जा रही थी। तभी शोहदों ने उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश की। छात्रा दंग रह गई। उसने अपने घरवालों को फोन कर दिया। इसके बाद घरवालों के साथ छात्रा थाने गई और तहरीर दी। पुलिस ने नगर में घूमते हुए दोनों शोहदों को पकड़ लिया। इन्हें पीटकर इनसे सिर पर चढ़ा इश्क का भूत उतारा और फिर इन्हें शांतिभंग में जेल भेज दिया।