{"_id":"119-62376","slug":"Badaun-62376-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ले जा रहे बुजुर्ग को पकड़ा"}
बच्ची ले जा रहे बुजुर्ग को पकड़ा
Badaun
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। नगलाशर्की गांव से सुबह के वक्त घर के बाहर खेल रही बच्ची लेकर एक अपरिचित बुजुर्ग काफी दूर निकल आया। पब्लिक और बच्ची के घरवालों ने उसे बालक चोर समझकर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर उसे छोड़ दिया गया।
नगलाशर्की निवासी नन्हें की तीन साल की बच्ची फिजा घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह गायब हो गई। थोड़ी देर बाद घरवालों का इस ओर ध्यान गया तो पता चला कि एक अनजान बुजुर्ग उसे मझिया रोड की तरफ ले गया है। घरवालों ने गांव के लोगों की मदद से पीछा कर मझिया में देवेंद्र के मेंथा प्लांट के पास बच्ची को ले जा रहे बुजुर्ग के लिए पकड़ लिया।
यहां प्लांट पर काम कर रहे मजदूर भी आ गए। इन सभी लोगों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की। मेंथा प्लांट स्वामी ने इसकी सूचना जवाहरपुरी पुलिस चौकी को दी। यहां से चीता बाइक पर जवान आ गए। तब तक बुजुर्ग की काफी पिटाई हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग को सिविल लाइंस थाने लाया गया। यहां शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी बुजुर्ग ने बताया कि उसे बेल का बाग देखना था। बच्ची को लेकर वह बाग देखने आया था। उसका कोई गलत इरादा नहीं था। इस प्रकरण में एक ही बिरादरी का मामला होने की वजह से कई लोग समझौता कराने पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने बुजुर्ग को छोड़ दिया। एसओ ने भी समझौते की पुष्टि की।