{"_id":"119-58776","slug":"Badaun-58776-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ने का किया आह्वान"}
बालिकाओं से मन लगाकर पढ़ने का किया आह्वान
Badaun
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्थानीय इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में समारोहपूर्वक कन्या विद्याधन योजना के चेक वितरित किए गए। जिले के प्रभारी मंत्री रामकरन आर्य समेत सांसद और विधायकों ने भी बालिकाओं को चेक वितरित किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुए समारोह में सभी वक्ताओं ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
कालेज के मैदान में शनिवार से ही भव्य पंडाल लगाकर समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। सुबह ही शहर समेत सभी तहसील क्षेत्रों की पात्र छात्राओं को बुला लिया गया था। फिर इन्हें क्रम से बैठा दिया गया। करीब साढ़े ग्यारह बजे मुख्य अतिथि खेलकूद, युवा कल्याण राज्यमंत्री रामकरन आर्य, सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी बनवारी सिंह और जिले के सभी सपा विधायक मंच पर पहुंचे। पहले एनसीसी बैंड ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीडीओ सूर्यपाल गंगवार ने इनकी अगवानी व स्वागत किया। पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने शारदे वंदना प्रस्तुत की तो जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गान गाया। डॉ. अक्षत अशेष ने अपने पिता, दिवंगत कवि उर्मिलेश शंखधार की गजल लड़कियां..लड़कियां..लड़कियां सुनाकर सभी को भावविह्वल कर दिया। डीएम ने स्वागत भाषण पढ़ा तो डीआईओएस ने प्रगति आख्या पेश की।
इस बीच राज्यमंत्री श्री आर्य ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को मसीहा की संज्ञा देते हुए कहा कि बेटियों के साक्षरता प्रतिशत को ऊपर उठाने के लिए उन्होंने इस योजना को शुरू किया था जिसे बाद में बसपा ने बंद कर दिया। उन्होंने बेटियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह मन लगाकर आगे की पढ़ाई करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव ने सीमित आर्थिक क्षमता वाले परिवार के लड़कों की शिक्षा तो कराते हैं पर लड़कियों की उपेक्षा कर जाते हैं। कन्या विद्या धन से ऐसे परिवारों की छात्राओं को अपना भविष्य उज्ज्वल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद मंत्री ने आगे की पंक्तियों में बैठी पचास छात्राओं को योजना के चेक वितरित किए। सांसद समेत अन्य अतिथियों ने भी चेक बांटे। इस अवसर पर जिले के सभी सपा विधायक, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक बनवारी सिंह, उर्दू एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष मौलाना यासीन अली उस्मानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह, सपा जिला सचिव सलीम अहमद, सहसवान चेयरमैन नूरउद्दीन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों में एसएसपी धर्मवीर यादव, एसपी सिटी पीयूष श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, डीडीओ प्रदीप सोम, डीपीआरओ एके शाही, सेवायोजन अधिकारी त्रिभुवन सिंह समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। संचालन डा.राम बहादुर व्यथित और सोहराब ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सीडीओ श्री गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।