{"_id":"1-48816","slug":"Badaun-48816-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर, पीएसी तैनात "}
धर्म स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर, पीएसी तैनात
Badaun
Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। जिले के देहात इलाकों में धर्म स्थलों पर लाउडस्पीकर पर पूजा और इबादत करने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को गांव सिकरोड़ी में एक धर्म स्थल पर भागवत कथा कराने की तैयारी पर दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लाउडस्पीकर उतार लिए और दोनों पक्षों के 60-60 लोग मुचलका पाबंद किए हैं। शाम को थाने में पीस कमेटी की बैठक भी की गई लेकिन उसमें दोनों पक्षों की सहमति नहीं बनी। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
गांव सिकरोड़ी स्थित धर्म स्थल पर एक समुदाय के लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार की रात भागवत कथा कराने की योजना बनाई थी। दूसरे समुदाय के लोगों को इसकी खबर लगने उन्होंने लाउडस्पीकर पर भागवत कराने का विरोध किया। नतीजतन दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया।
इसकी सूचना पर एसडीएम रामअरज और सीओ सिटी सत्यसेन यादव गांव पहुंच गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे को लाउडस्पीकर पर आराधना करने का विरोध कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने मंदिर में लगे लाउडस्पीकर उतरवाने के साथ ही दूसरे समुदाय के दो लोगों के घरों में लगे लाउडस्पीकर भी उतरवा दिए। गांव में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए दोनों समुदायों के 60-60 लोग मुचलका पाबंद किए गए हैं। शाम को अधिकारियों ने थाने में पीस कमेटी की बैठक बुलाकर दोनों समुदाय केलोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। बात न बनते देख गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि गांव का माहौल शांत है। शनिवार को गांव में दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर उन्हें समझाया जाएगा।