4,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये छः स्मार्ट होम डिवाइस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sun, 28 Jul 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
6 smart devices under Rs 4000 for smart homes including google mini home and mi smart bulb
smart devices - फोटो : amar ujala

    टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ लोगों की जरूरतें भी बढ़ रही हैं। कुछ सालों पहले तक हम सिर्फ घरों के बारे में सोच रहे थे लेकिन अब हम स्मार्ट होम के बारे में सोचने लगे हैं। हम स्मार्ट होम के लिए स्मार्ट डिवाइसेज भी लॉन्च हो रही हैं, क्योंकि बिना स्मार्ट डिवाइस स्मार्ट होम की कल्पना करना बेकार है। अब सवाल यह है कि स्मार्ट होम के लिए कौन-कौन सी डिवाइस हैं और उनकी कीमत क्या है तो चलिए आज हम आपको 4,000 रुपये से कम में मिलने वाले स्मार्ट डिवाइसेज के बारे में बताते हैं।

    Mi LED Smart Bulb
    Mi LED Smart Bulb

    Mi LED वाई-फाई स्मार्ट बल्ब

    शाओमी ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में अपना एलईडी स्मार्ट बल्ब पेश किया था जिसे वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है। एमआई स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है। इस बल्ब की खासियत यह है कि मोबाइल एप की मदद से यूजर्स इसमें स्टूडियो लाइटिंग, कैंडल लाइटिंग जैसे इफेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 200 रुपये है।

    oakter smart plug
    oakter smart plug - फोटो : amazon

    Oakter Smart plug

    Oakter का स्मार्ट वाई-फाई प्लग वाटर मोटर और एसी जैसे भारी प्रोडक्ट्स को एलेक्सा के जरिए कंट्रोल कर सकता है। इस प्लग के जरिए आप टाइमर भी लगा सकते हैं जिसके बाद एक तय समय पर आपका एसी अपने आप बंद हो जाएगा। ऐसे में आप घर पर नहीं भी हैं और एसी ऑन है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस स्मार्ट प्लग की कीमत 3,756 रुपये है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें