फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2025 Class 10th Live: दसवीं के नतीजों में लड़कियों का कमाल! लड़कों से 7.2% ज्यादा लड़कियां सफल

Fri, 25 Apr 2025 02:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Apr 2025 02:04 PM IST
खास बातें

UPMSP up board result Class 10th 2025 check online live updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए गए है। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया। 

नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई। अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स


सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Up Board 10th Result 2025 Out Live Upmsp 10th High School Check Toppers List Marks Direct Link Here
UP Board Class 10th Topper - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

01:52 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: हाईस्कूल में जालौन जिले के टॉप-10 में चार विद्यार्थी  शामिल

  • यश प्रताप सिंह - जालौन- 97.83%
  • सिमरन गुप्ता, जालौन- 97.50% 
  • शिवानी देवी, जालौन- 97%
  • रिया, जालौन- 96.33%
01:42 PM, 25-Apr-2025

UP Board 10th Topper List: 10वीं की टॉपर लिस्ट में 55 विद्यार्थी

हाईस्कूल की टॉपर लिस्ट में टॉप-10 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। टॉप-10 की सूची में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर दो, रैंक-3 पर तीन, रैंक-4 पर छह, रैंक-5 पर एक विद्यार्थी है।
विज्ञापन
01:28 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा।  बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है।
01:23 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं परिणाम का विवरण

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। कुल 22,94,122 परीक्षार्थी पास घोषित हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है। वहीं, संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 21.29% बेहतर रहा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत 3,682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
12:44 PM, 25-Apr-2025

UP Board Topper List 2025: यहां देखें टॉप-3 में किसने किया कब्जा 

  • यश प्रताप सिंह (जालौन)97.83%
  • अंशी (इटावा) 97.67%
  • अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी) 97.67 %
  • ऋतु गर्ग (मुरादाबाद) 97.50%
  • अर्पित वर्मा (सीतापुर) 97.50 %
  • सिमरन गुप्ता (जालौन) 97.50%
12:31 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Result: कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी 

UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 10वीं का रिजल्ट जारी दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। यश प्रताप सिंह ने 10वीं में टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Date: परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण:
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)
11:54 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।
11:51 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 10th: फेल होने पर भी मिलेगा मौका

एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास परीक्षा उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।
11:40 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिससे कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed