फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zimbabwe Valid currency declared to RTGS dollars

जिंबाब्वे ने आरटीजीएस डॉलर को घोषित किया वैध मुद्रा 

Tue, 25 Jun 2019 04:55 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwe Valid currency declared to RTGS dollars
zimbabwe currency - फोटो : social media
अफ्रीकी देश जिंबाब्वे ने सोमवार को अपनी अंतरिम मुद्रा को देश की एकमात्र वैध मुद्रा घोषित कर दिया। जिंबाब्वे ने विदेशी मुद्रा की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी के बाद यह कदम उठाया। जिंबाब्वे ने फरवरी में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) डॉलर को अंतरिम मुद्रा घोषित किया था। साल के अंत तक नई मुद्रा पेश करने की दिशा में यह पहला कदम था। यह राष्ट्रपति इमर्सन मनांगाग्वा ने मुद्रास्फीति और व्यापक कमी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने की योजना का हिस्सा था।
विज्ञापन

 
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिंबाब्वे डॉलर के साथ ही ब्रिटिश पाउंड, अमेरिकी डॉलर, दक्षिण अफ्रीकी रैंड, बोत्सवाना का पूला या अन्य विदेशी मुद्रा देश में वैध मुद्रा नहीं होगी। आरटीजीएस डॉलर में कंपनियों और आम लोगों को पूरी तरह से भरोसा नहीं है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अंतरिम मुद्रा के साथ 2008 वाले हालात एक बार फिर से पैदा हो सकते हैं। 
विज्ञापन


कई नागरिकों की शिकायत है कि ज्यादातर सामान और सेवाओं का भुगतान अब भी दूसरी मुद्राओं में हो रहा है, जबकि 80 फीसदी से ज्यादा नागरिक आरटीजीएस डॉलर में कमाते हैं। लेकिन ईंट से लेकर कार पेंट, जरूरी सामानों के दाम अमेरिकी डॉलर में ही तय हो रहे हैं। इसकी वजह से देश में महंगाई दशक के उच्चतम स्तर 97.86 फीसदी पर पहुंच गई है। लोगों का वेतन और बचत खत्म हो चुकी है। लोगों को डर सता रहा है कि 2008 वाले हालात फिर से न पैदा हो जाएं, जब यह दर 500 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed