{"_id":"6878c2ba329f70b9f800f743","slug":"zelenskyy-ukrainian-cabinet-appointing-new-prime-minister-yuliia-svyrydenko-boost-domestic-weapons-production-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: यूक्रेन की जेलेंस्की सरकार में बड़ा फेरबदल, यूलिया स्विरीडेन्को को बनाया पीएम; नई टीम के चेहरे कौन?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: यूक्रेन की जेलेंस्की सरकार में बड़ा फेरबदल, यूलिया स्विरीडेन्को को बनाया पीएम; नई टीम के चेहरे कौन?
Thu, 17 Jul 2025 03:00 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:00 PM IST
सार
यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री और अमेरिका के साथ खनिज समझौते में प्रमुख वार्ताकार, यूलिया स्विरिडेन्को को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य न सिर्फ युद्ध की थकी हुई जनता में नई ऊर्जा भरना है, बल्कि घरेलू स्तर पर हथियारों के निर्माण को बढ़ावा देना भी है। माना जा रहा है कि पूर्व पीएम डेनिस शमिहाल को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की।
- फोटो : x/@ZelenskyyUa
विस्तार
यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री और अमेरिका के साथ खनिज समझौते में प्रमुख वार्ताकार, यूलिया स्विरिडेन्को को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। साल 2022 में रूस के व्यापक आक्रमण की शुरुआत के बाद से वह यूक्रेन की पहली नई सरकार प्रमुख बनीं हैं। स्विरिडेन्को यूक्रेन सरकार में नई भूमिकाएँ संभालने वाले अधिकारियों के समूह में से एक हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की युद्ध से थके हुए राष्ट्र में ऊर्जा भरने और रूस के लगातार आक्रमण के मद्देनजर घरेलू हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कर रहे हैं। हालांकि, घरेलू स्तर पर, मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को कोई बड़ा बदलाव नहीं माना जा रहा है।
इस बदलाव का उद्देश्य न सिर्फ युद्ध की थकी हुई जनता में नई ऊर्जा भरना है, बल्कि घरेलू स्तर पर हथियारों के निर्माण को बढ़ावा देना भी है। दरअसल, राष्ट्रपति अपनी भरोसेमंद टीम के साथ ही रणनीतिक मोर्चों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, माना जा रहा है कि पूर्व पीएम डेनिस शमिहाल को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
डेनिस शमिहाल अब संभालेंगे रक्षा मंत्रालय
शमिहाल ने मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। वे 2020 से अब तक यूक्रेन के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री रहे। हालांकि वे सरकार से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं, बल्कि रक्षा मंत्री के तौर पर एक नई भूमिका निभाएंगे। रक्षा मंत्रालय का बजट यूक्रेन के अन्य मंत्रालयों की तुलना में सबसे बड़ा है, खासकर युद्ध की स्थिति में। शमिहाल को इस मंत्रालय में लाने का मकसद शायद अधिक स्थिरता और नियंत्रण स्थापित करना है।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री के कार्यकाल पर उठे सवाल
शमिहाल जिन रुसतेम उमेरोव की जगह लेंगे, उनके कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय पर कई बार कुप्रबंधन और घोटालों के आरोप लगे। उमेरोव ने सुधारों को आगे बढ़ाने की कोशिश की थी, लेकिन उनके समय में खरीद-फरोख्त की पारदर्शिता और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर उमेरोव की मौजूदगी सक्रिय रही, लेकिन देश के भीतर मंत्रालय को प्रभावी ढंग से चलाने में उनकी भूमिका को आलोचना का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में भड़की हिंसा, 4 की मौत; एनसीपी और अवामी लीग समर्थक भिड़े, सड़कों पर उतरी आर्मी
यूलिया स्विरीडेन्को ही पीएम क्यों?
स्विरीडेन्को को एक मेहनती और समर्पित अधिकारी माना जाता है। उन्होंने अमेरिका-यूक्रेन मिनरल डील जैसी अहम बातचीत में अहम भूमिका निभाई है और कई बार पश्चिमी देशों के साथ उच्च स्तरीय वार्ताओं का नेतृत्व किया है। इतना ही नहीं, यूलिया जेलेंस्की की काफी भरोसेमंद मानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- 'अमेरिकी नागरिक बच्चे को गोद नहीं ले सकते भारतीय, चाहे रिश्तेदार का ही...', बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला
युद्धकाल में घरेलू हथियार निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में स्विरीडेन्को और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडोरोव के साथ एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा कि अगले छह महीनों का फोकस घरेलू हथियार उत्पादन को बढ़ाने, सभी प्रकार के ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित करने, आर्थिक नियमों को आसान बनाने और सामाजिक सहायता योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी पर रहेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन