फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zalmay Khalilzad said- Pak army took advantage of America, gave shelter to terrorists

Pak-US Relations: 'पाक ने लिया अमेरिका से फायदा, जनरल मुनीर पर भरोसा नहीं', बोले पूर्व अमेरिकी राजदूत खलीलजाद

Fri, 20 Jun 2025 04:47 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 04:47 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी दूत जालमे खलीलजाद ने पाक सेना और जनरल मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ वर्षों तक दोहरा खेल खेला। उन्होंने आरोप लगाया कि पाक ने अफगानिस्तान में अमेरिकी मदद ली, लेकिन आतंकियों को भी पनाह दी जो अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर रहे थे।

विज्ञापन
Zalmay Khalilzad said- Pak army took advantage of America, gave shelter to terrorists
पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व अमेरिकी दूत जालमे खलीलजाद ने कहा कि जनरल आसिम मुनीर पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कैसे पाकिस्तानी सेना ने बार-बार अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेला है। उसने अमेरिका की सहायता ली है और साथ ही अमेरिकियों की हत्या करने वालों को शरण भी दी है।
विज्ञापन


खलीलजाद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना ने लंबे समय से हमारे साथ दोहरा खेल खेला है। अफगानिस्तान में हमारी वर्षों की सैन्य उपस्थिति के दौरान, पाकिस्तान ने हमारी सहायता ली और साथ ही उन लोगों को समर्थन और शरण प्रदान की जो हमारे लोगों को मार रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: इस्राइल पर ईरान के हमलों का नया दौर, मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष में अबतक क्या हुआ, 10 प्वाइंट में
विज्ञापन
विज्ञापन


9/11 आतंकी हमले का किया जिक्र
इसी तरह, 9/11 के बाद आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के दौरान, पाकिस्तानी सेना ने चुनिंदा रूप से हमारी और अल-कायदा आतंकवादियों की मदद की। हमने बिन लादेन को कहां पाया? खलीलजाद ने लिखा कि पाक जनरल के पास संभवतः पांच एजेंडे होंगे इसमें भारत-पाक संबंध, सैन्य स्वामित्व वाली कंपनियों और व्यापार के माध्यम से पाकिस्तान के खनिजों में अमेरिकी निवेश, अफगानिस्तान में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए ट्रंप का ठेका लेना, चीन के साथ संचार का माध्यम बनना और अधिक वैधता शामिल है।


खलीलजाद ने कहा कि लोकप्रियता हासिल करने और अपने पद को बढ़ाने के बावजूद पाकिस्तान व्यापक समस्याओं से जूझ रहा है। इनमें बलूचिस्तान में उग्रवाद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल और देश में आर्थिक संकट शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें:- US पाकिस्तानी सेना प्रमुख का अमेरिका में विरोध, व्हाइट हाउस का सेना दिवस पर मुनीर को आमंत्रित करने से इनकार

ट्रंप और मुनीर की दुर्लभ मुलाकात
बता दें कि ट्रंप-मुनीर की इस मुलाकात को एक दुर्लभ मुलाकात माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि जनरल मुनीर ने हाल ही में कश्मीर को पाकिस्तान की शिरा बताया और पाकिस्तानी संस्कृति को भारतीयों से उच्चतर करार दिया था। यह बयान कुछ ही दिन पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले से पहले दिया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed