फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Younger brother of the US president hospitalized Donald Trump left for New York to meet

अमेरिकी राष्ट्रपति के छोटे भाई रॉबर्ट अस्पताल में भर्ती, मिलने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए ट्रंप

Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Younger brother of the US president hospitalized Donald Trump left for New York to meet
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप को न्यूयॉर्क में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जड डीरे के मुताबिक राष्ट्रपति का अपने 72 वर्षीय भाई से मिलने के लिए मैनहट्टन में अस्पताल जाने का कार्यक्रम है। ट्रंप का न्यूजर्सी के बेडमिंस्टर में जाने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने इस बारे में अभी नहीं बताया है कि रॉबर्ट ट्रंप को किस कारण से अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह गंभीर रूप से बीमार हैं। न्यूजर्सी पहुंचने पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं अस्पताल जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे।’
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने के पहले ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘भाई के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। वह अभी अस्पताल में हैं और आशा है कि वह ठीक हो जाएंगे। मगर उनके लिए यह मुश्किल समय है।’ राष्ट्रपति ट्रंप के चार भाई-बहन हैं। रॉबर्ट ट्रंप ने भतीजी मेरी की किताब का प्रकाशन रोकने के लिए हाल में ट्रंप परिवार की ओर से एक मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed