फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yoga originated in Nepal, not India, claims PM Oli

विवादित बयान: अयोध्या के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने अब योग को बताया नेपाल की उत्पत्ति

Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM IST
सार

केपी ओली ने यह बयान अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। ओली ने कहा कि भारतीय विशेषज्ञ इसके बारे में तथ्य छिपाते रहे हैं। भारत जो अब मौजूद है वह अतीत में नहीं था।

विज्ञापन
Yoga originated in Nepal, not India, claims PM Oli
पीएम ओली के विवादित बोल.. - फोटो : twitter

विस्तार

नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने योग दिवस के मौके पर दावा किया कि योग की उत्पत्ति नेपाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में योग की शुरुआत हुई थी तब भारत आसपास नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन


केपी ओली ने यह बयान अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया। ओली ने कहा कि भारतीय विशेषज्ञ इसके बारे में तथ्य छिपाते रहे हैं। भारत जो अब मौजूद है वह अतीत में नहीं था। उस समय भारत अलग-अलग गुटों में बंटा हुआ था। साथ ही कहा कि गुटों में बंटा भारत उस समय एक महाद्वीप या उपमहाद्वीप जैसा था।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं जब केपी ओली की जुबान फिसली हो उन्होंने भारत की अयोध्या को नकली करार दिया था। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने इस विवादित बयान के कारण मजाक के पात्र बन चुके हैं। केपी शर्मा ओली ने कहा था कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि हमें सांस्कृतिक रूप से दबाया गया है। तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। हम अब भी मानते हैं कि हमने भारतीय राजकुमार राम को सीता दी थी। लेकिन हमने भारत की अयोध्या के राजकुमार को सीता नहीं दी थी। असली अयोध्या बीरगंज के पश्चिम में स्थित एक गांव है, न कि वह जिसे अब बनाया गया है। इस बयान के बाद से ही केपी शर्मा ओल का ना सिर्फ भारत के बल्कि नेपाल के सोशल मीडिया पर भी मजाक बनाया गया था। 

भारतीय संत समाज ने की थी निंदा
भगवान राम को नेपाली बताने पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की भारतीय संत समाज ने कड़ी निंदा की थी। उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। संतों ने भारत सरकार से नेपाल सरकार के सामने अपना विरोध जताने की अपील की थी।


योग दिवस की शुरूआत 2015 से
2015 से 21 जून को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता रहा है। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था, क्योंकि यह सबसे लंबी तारीख है। उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का दिन और दुनिया के कई हिस्सों में एक विशेष महत्व रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed