Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yes, of course, we will share coronavirus vaccine with the world says Israel’s ambassador to India, Ron Malka

भारत में इजराइली राजदूत बोले, कोरोना वैक्सीन हम पूरी दुनिया के साथ साझा करेंगे

Thu, 07 May 2020 05:35 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 May 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
yes, of course, we will share coronavirus vaccine with the world says Israel’s ambassador to India, Ron Malka
कोरोना वायरस- सांकेतिक - फोटो : social media

कोरोना वायरस से जूझ रही पूरी दुनिया को इजराइल ने थोड़ी से राहत दी है। लगातार हो रही मौतों और बढ़ते लॉकडाउन के बीच इजराइल ने इस जानलेवा महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने का दावा किया है। उसने यह भी कहा है कि अब वह इसके उत्पादन के बारे में शोध कर रहा है और जल्दी ही तैयार करने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन


भारत में इजराइल  के राजदूत डॉ. रॉन मलका ने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन जैसे ही ये पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, हम इस दुनिया के साथ साझा करेंगे। इजराइल  द्वारा कोरोना वायरस के एंटीबॉडी के क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने के सवाल पर राजदूत डॉ. रॉन मलका ने कहा कि अभी प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन हम इसमें प्रगति कर रहे हैं और इसे बनाने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम इसे दुनिया के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन

 

मलका ने कहा कि कोरोना संकट ने भारत और इजराइल को करीब ला दिया है। इस वक्त दोनों देश कोरोना वायरस के बारे में अपनी जानकारी और सुविधाएं एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।


 इजराइल  का टीका बनाने का दावा
 इजराइल के रक्षा मंत्री नफताली बेन्नेट ने सोमवार को दावा किया कि देश के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस का टीका बना लिया है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ने कोरोना वायरस के एंटीबॉडी को तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बेन्नेट ने बताया कि कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास का चरण अब पूरा हो गया है और शोधकर्ता इसके पेटेंट और व्यापक पैमाने पर उत्पादन के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed