Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says it killed a top Hamas commander in Gaza west asia tension iran houthi saudi arabia

पश्चिम एशिया: इस्राइली हमले में हमास का शीर्ष कमांडर ढेर, हवाई हमले में रफाह ब्रिगेड के प्रमुख की मौत

Sun, 15 Nov 2026 03:26 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, तेल अवीव
पीटीआई, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

इस्राइल ने दावा किया है कि उनकी सेना के हवाई हमले में हमास के एक शीर्ष कमांडर की मौत हो गई है। इस्राइल ने कहा कि ये हवाई हमला दक्षिणी गाजा में किया गया। 

विज्ञापन
Israel says it killed a top Hamas commander in Gaza west asia tension iran houthi saudi arabia
इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल ने दावा किया है कि उनकी सेना ने दक्षिणी गाजा में रात भर चले हवाई हमले में हमास के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। इस बीच, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिकी हेलीकॉप्टर बेस पर मौजूद एक रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। अमेरिकी सैन्य कमान ने इस दावे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


रफाह ब्रिगेड का प्रमुख ढेर
इस्राइल ने दावा किया है कि उसने हवाई हमले के दौरान हमास के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। हमास ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि उनकी 'रफाह ब्रिगेड' के कमांडर, समीर महमूद हसन अबू यूनिस मारे गए हैं। हमास ने बताया कि आज ही उन्हें दफनाया जाएगा। इस्राइली सेना के अनुसार, अबू यूनिस शनिवार आधी रात के तुरंत बाद हुए एक हमले में मारा गया। इसमें कहा गया है कि वह हमास को मजबूत करने और आतंकी हमलों को आगे बढ़ाने और उन्हें अंजाम देने की योजनाएं बनाने का काम कर रहा था। दो महीने पहले, उससे पहले इस पद पर रहे व्यक्ति को भी इस्राइल ने मार दिया गया था।
विज्ञापन


ईरान का दावा: बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम को निशाना बनाया
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रविवार सुबह दावा किया कि उसने बहरीन में अमेरिकी हेलीकॉप्टर बेस पर मौजूद एक रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेना की गतिविधियों की देखरेख करने वाली अमेरिकी सेना की 'सेंट्रल कमांड' ने इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब शुक्रवार को सेंटकॉम ने बताया था कि उसने बहरीन की ओर आ रहे ईरान के दो ड्रोन को रोक दिया था। बहरीन की सेना ने रविवार को बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागे गए कई प्रोजेक्टाइल को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूतियों पर सऊदी अरब का हमला
हूतियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रविवार तड़के सना के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक रिहायशी मोहल्ले पर हमला हुआ। इस हमले में दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी कि हमले में क्या निशाने पर था। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मुय्याद अस्पताल ले जाया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया। सऊदी अरब की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


इस बीच, सऊदी सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार तड़के हूतियों द्वारा सऊदी अरब की राजधानी रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोककर नष्ट कर दिया। प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि सऊदी अरब के तेल-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र के ऊपर दो ड्रोनों को भी मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed