{"_id":"5fff4be726dd2728101d3611","slug":"yellow-grub-becomes-first-insect-food-of-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े-मकोड़ों का भोजन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, सुरक्षित स्रोत में शामिल हुआ पीला ग्रब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कीड़े-मकोड़ों का भोजन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, सुरक्षित स्रोत में शामिल हुआ पीला ग्रब
Thu, 14 Jan 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:25 AM IST
विज्ञापन
पीले रंग के ग्रब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीड़े मकोड़ों को भोजन के रूप में खाने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूरोप में पीले रंग के ग्रब को मनुष्यों के लिए भोजन के सुरक्षित स्रोत के रूप में स्वीकृत किया गया है। इसकी घोषणा यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा की गई।
विज्ञापन
यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने फैसला किया कि पीले रंग के ग्रब का उपयोग पूरी तरह अन्य व्यंजनों में किया जा सकता है जैसे करी में बिस्कुट, पास्ता, ब्रेड बनाने वाले आटे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इससे पहले खाने के कीड़े के रूप में बीटल लार्वा को यूरोप में पहले से ही एक खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जाता है। यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, प्रोटीन, वसा और फाइबर से भरपूर, कई कीड़े आने वाले वर्षों में यूरोपीय प्लेटों पर शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में दुनिया भर के लोग पहले से ही कीट आधारित बर्गर और अन्य ग्रब आधारित खाद्य पदार्थों में का आनंद लेते हैं।
कीटों को भविष्य के लिए एक स्थायी खाद्य स्रोत के रूप में अक्सर देखा जा रहा है, जो कि 297 मिलियन यूरो का उद्योग है और 2024 तक इसके दोगुना या तिगुना होने की संभावना है।