{"_id":"675fa3e92ac32ee6e806eea0","slug":"year-ender-2024-israel-hezbollah-hamas-hassan-nasrallah-death-hamas-chief-yahya-sinwar-nepal-plane-crash-2024-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: दक्षिण कोरिया में भीषण विमान हादसा, कई देशों में जंग-बाढ़ से तबाही; दुनिया के लिए ऐसा रहा साल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Year Ender 2024: दक्षिण कोरिया में भीषण विमान हादसा, कई देशों में जंग-बाढ़ से तबाही; दुनिया के लिए ऐसा रहा साल
Tue, 31 Dec 2024 08:13 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:13 PM IST
सार
Year Ender 2024: साल 2024 की शुरुआत सोमवार के साथ हुई थी, जबकि ये मंगलवार के साथ खत्म होने जा रहा है। ये साल तमाम हादसों और बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। साल 2024 में ऐसी कई बड़ी घटनाएं हुईं, जिससे दुनिया की काफी बड़ी आबादी प्रभावित हुई। जिसमें तमाम बड़े विमान हादसों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर हिंसा के लिए भी ये साल याद रखा जाएगा। आइए जानते हैं साल 2024 के कुछ बड़ी घटनाएं...
विज्ञापन
Year Ender 2024
- फोटो : Amar Ujala
Please wait...
विस्तार
साल 2024 खत्म होने को है, इस साल दुनियाभर में काफी हलचल रही, एक तरफ जहां जंग के कई मोर्चों से दुनिया के कई देशों में तबाही मची रही, वहीं कई बड़े हादसों से जान-माल का नुकसान हुआ।
रूस में विमान हादसा या हमला!
साल के शुरुआत में जनवरी महीने में रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में कुल 74 लोग मारे गए थे। बेलगोरोद इलाके में हुए इस विमान हादसे में मारे गए लोगों में 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। हालांकि इस घटना के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था- यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई थी। वहीं यूक्रेन ने इस रूस की साजिश बताया था।

जापान में पैसेंजर प्लेन और कोस्ट गार्ड विमान की टक्कर
जापान में पैसेंजर प्लेन और कोस्ट गार्ड विमान की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर प्लेन और एक कोस्ट गार्ड विमान की भीषण टक्कर की घटना भी जनवरी के महीने में हुई थी। इस टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस का एक विमान आग की चपेट में आ गया था। जिसमें 367 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। हालांकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया था। लेकिन कोस्ट गार्ड विमान के छह चालक दल के सदस्यों में से पांच की इस हादसे में मौत हो गई।
अमेरिका के बाल्टीमोर में ढहा 2.6 किमी लंबा पुल
अमेरिका के बाल्टीमोर में ढहा 2.6 किमी लंबा पुल
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के बाल्टीमोर में 21 मार्च को मालवाहक जहाज- एमवी डाली से टकराने के बाद पैटाप्सको नदी पर बना चार लेन वाला फ्रांसिस स्कॉट की पुल ध्वस्त हो गया था। ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड का जहाज अमेरिका के बाल्टीमोर से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इस घटना में करीब 2.6 किमी लंबा फ्रांसिस स्कॉट पुल देखते ही देखते कुछ सेंकेड में ढह गया था। जानकारी के मुताबिक, मालवाहक जहाज में बिजली की समस्या थी, वहीं इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई थी। जबकि इस जहाज पर सवार दोनों पायलटों समेत सभी चालक दल के सदस्यों को कोई चोट नहीं आयी थी।
ताइवान में साल का सबसे तेज भूकंप
ताइवान में आया साल का सबसे तेज भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
ताइवान में तीन अप्रैल को 7.4 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इसमें एक हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। इस भूकंप की वजह से हजारों इमारतों को नुकसान पहुंचा था। वहीं इस भूकंप के बाद दक्षिण जापान और फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। एक जानकारी के मुताबिक भीषण भूकंप के बाद 681 झटके और महसूस किए गए। जबकि इससे पहले साल 1999 में ताइवान में 7.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी और 10 हजार से अधिक घायल हुए थे।
ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर क्रैश
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती, तबरीज की शाही इमाम मोहम्मद अली अलहाशेम के साथ-साथ एक पायलट, को-पायलट, चालक दल प्रमुख, सुरक्षा प्रमुख और एक सुरक्षा गार्ड सवार थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर घने कोहरे में पहाड़ी इलाके को पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुआ था। ये हादसा अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है।
मलावी में विमान हादसा, नौ लोगों की मौत
मलावी में बड़ा विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की एक विमान हादसे में मौत हुई। इस विमान हादसे की पुष्टि खुद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने दी थी। जबकि इससे पहले ये खबर थी कि उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान अचानक रडार से गायब हुआ और उसके बाद से लापता है। करीब एक दिन से ज्यादा तक चले तलाशी के बाद उप राष्ट्रपति सौलोस चिलिमा को ले जा रहे सैन्य विमान का मलबा देश के उत्तरी भाग में एक पहाड़ी इलाके में मिला था। सौलोस चिलिमा का विमान लापता होने से पहले यह दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंगवे से 370 किलोमीटर (230 मील) उत्तर में मौजूद म्झूजू शहर के लिए 45 मिनट की उड़ान भर रहा था। जानकारी के मुताबिक विमान को खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण वापस लौटने को कहा गया था।
नेपाल में भीषण विमान हादसा, 18 लोगों की मौत
नेपाल में भीषण विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शोर्य एयरलाइंस का विमान पोखरा के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। पायलट कैप्टन एम. शाक्य इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन शोर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 शोर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी दो क्रू मेंबर्स थे। 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था।
बांग्लादेश में भीषण बाढ़ का कहर, 71 लोगों की मौत
बांग्लादेश में भीषण बाढ़ का कहर
- फोटो : अमर उजाला
एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में आई विनाशकारी बाढ़ से 2024 में कुल 71 लोगों की मौत हुई। इसमें लाखों लोग कई महीनों तक एक ही जगह पर फंसे रहे और तमाम जलजनित बीमारियों के शिकार भी हुए। लगातार मानसून की बारिश और ऊपरी नदियों से आने वाले पानी के बहाव के कारण आई बाढ़ ने पूरे बांग्लादेश में व्यापक तबाही मचाई, जिससे लगभग पांच मिलियन लोग प्रभावित हुए। एक जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में इस आपदा के दौरान 11 प्रभावित जिलों में 5,80,000 से अधिक परिवारों ने बाढ़ का दंश झेला। इसे बांग्लादेश के हाल के इतिहास में सबसे बड़ा बाढ़ संकट करार दिया गया।
इस्राइल-हमास के बीच जंग, 1200 लोगों की मौत
इस्राइल-हमास-हिजबुल्ला के बीच जंग
- फोटो : अमर उजाला
इस्राइल-हमास के बीच जंग
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष दशकों पुराना है, लेकिन 2024 में इसने व्यापक रूप से तबाही मचाई। अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस संघर्ष ने अगले साल तक बड़ी जंग का रूप ले लिया, जिसमें हिजबुल्ला ने भी हस्तक्षेप किया।
जंग की शुरुआत
7 अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल पर बड़ा हमला किया, जिसे 'ब्लैक सैटरडे' के रूप में याद किया जाता है। गाजा से रॉकेट और जमीनी हमलों में 1200 से अधिक इस्राइली नागरिक मारे गए और सैकड़ों को बंधक बना लिया गया। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले किए, जिसमें हजारों फलस्तीनी नागरिक मारे गए।
हिजबुल्ला का हस्तक्षेप
2024 की शुरुआत में, लेबनान में मौजूद हिजबुल्ला ने इस्राइल के उत्तरी इलाकों में रॉकेट हमले शुरू किए। हिजबुल्ला ने इस जंग को और बढ़ा दिया, जिससे एक बहु-मोर्चीय युद्ध की स्थिति बन गई। इस्राइल ने जवाब में दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए। गाजा में इस्राइली हमलों के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए और हजारों मारे गए। इस्राइल के उत्तरी हिस्सों में हिजबुल्ला के हमलों ने भी बड़े पैमाने पर नागरिकों को प्रभावित किया।

पेजर धमाके से हिजबुल्ला पर बड़ा हमला, 300 से ज्यादा मौतें
पेजर धमाके से दहला लेबनान
- फोटो : अमर उजाला
पेजर धमाके से हिजबुल्ला पर बड़ा हमला
17 सितंबर 2024 को इस्राइल ने अपने बड़े हमले को अंजाम दिया, जिसमें लेबनान में हजारों की संख्या में पेजर में धमाके हुए, इसमें हिजबुल्ला के कई लड़ाके मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए। इस्राइल हिजबुल्ला के खुफिया जानकारी को न हासिल कर सके इसलिए हिजबुल्ला के लड़ाके पेजर का इस्तेमाल करते थे। इसके अगले ही दिन बेरूत में और भी धमाके हुए, जिसमें रेडियो और वॉकी-टॉकी में धमाका कर हिजबुल्ला के लड़ाकों को निशाना बनाया गया। इस धमाके में भी हिजबुल्ला के कई लड़ाकों की मौत और सैकड़ों घायल हुए। इन दो बड़ धमाकों के कारण हिजबुल्ला की संचार व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो गई।

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्षविराम का एलान
23 सितंबर को लेबनान पर टूटा इस्राइल का कहर
पेजर धमाकों के बाद इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए, इस के बाद 23 सितंबर को इस्राइल ने एक ही दिन में लेबनान में करीब 1300 हवाई हमले किए, इन हमलों में करीब 558 लोग मारे गए। इस्राइल के हमलों के बीच हिजबुल्ला ने भी पलटवार करते इस्राइल क्षेत्रों पर 200 रॉकेट दागे।
हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत
इस्राइल और हिजबुल्ला के हमलों के बीच इस्राइल को सबसे बड़ी कामयाबी 27 सितंबर को लगी, जब एक बड़े हमले में इस्राइल ने हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला को ढेर कर दिया। इस्राइल के अनुसार, इस हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी समेत कई अन्य कमांडर मारे गए। इसके एक दिन बाद इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला कमांडर नबील काऊक को मार गिराया।
प्रमुख नेताओं की मौत से बौखलाया हिजबुल्ला
इसके बाद 30 सितंबर को इस्राइल ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत की। वहीं 3 अक्तूबर को इस्राइल ने एक बार फिर बेरूत में जोरदार हमला किया इस हमले में नसरल्लाह का उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन भी मारा गया। तकरीबन दो हफ्तों में अपने कई प्रमुख नेताओं के मारे जाने के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर हमले और तेज कर दिए और हर दिन 200 से ज्यादा मिसाइल और रॉकेट से इस्राइल पर हमला करने लगा।
27 नवंबर को जंग का संघर्षविराम का एलान!
करीब 14 महीने की जंग के बाद इस्राइल और हिजबुल्ला सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। दोनों के बीच 60 दिनों का संघर्षविराम लागू भी हुआ है। 27 नवंबर को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने संघर्ष विराम का एलान किया। अब देखना होगा कि दो महीने बाद इस्राइल और हिजबुल्ला क्या इस संघर्ष विराम को बनाए रखेंगे या फिर एक बार दोनों पक्ष फिर से जंग का एलान करेंगे।

चीन के झुहाई में भीषण कार हादसा, 35 की मौत
चीन के झुहाई में भीषण कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चीन के झुहाई शहर में हुए एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 12 नवंबर सोमवार को तब हुआ जब एक कार तेजी से भीड़ के बीच घुस गई और वहां मौजूद लोगों को कई लोगों को रौंद दिया। इस मामले में चीनी पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। वहीं इस भीषण कार हादसे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जताया और निर्देश दिया कि दोषी को कानून से सख्त सजा मिले और अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों को बचाने की सलाह भी दी।
फ्रांस के मायोत द्वीप पर चक्रवात चिडो का कहर, 20 से ज्यादा मौतें
फ्रांस के मायोत द्वीप पर चक्रवात चिडो का कहर
- फोटो : अमर उजाला
2024 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में फ्रांसीसी द्वीप मायोत पर चक्रवात चिडो ने जमकर तबाही मचाई है। चक्रवाती तूफान चिडो के हिंद महासागर क्षेत्र में आने के बाद मायोत द्वीप में 20 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फ्रांसीसी मौसम सेवा के अनुसार, चिडो के कारण 220 किलोमीटर प्रति घंटे (136 मील प्रति घंटे) से अधिक की गति से हवाएं चलीं, जिससे यह श्रेणी 4 का चक्रवात बन गया, जो इस पैमाने पर दूसरा सबसे शक्तिशाली चक्रवात था। अफ्रीका के पूर्वी तट से लगभग 800 किलोमीटर दूर दो मुख्य द्वीपों में फैली मायोत की आबादी 3 लाख से अधिक है। बता दें कि, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप मायोत पहले भी सूखे और कम निवेश से जूझ चुका है।
कजाखस्तान: रूस की गलती से अजरबैजान एयरलाइंस का विमान जमींदोज, 38 की मौत
अजरबैजान एयरलाइंस विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को अजरबैजान एयरलाइंस का विमान एम्ब्रेयर ईआरजे-190AR कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 62 लोग सवार थे, जिसमें 38 लोग मारे गए थे। इस हादसे में मारे यात्री अजरबैजान, रूस, कजाखस्तान और किरगिस्तान के नागरिक थे। ये विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से उड़ान भरने के बाद रूस के दक्षिणी क्षेत्र ग्रोज्नी की ओर जा रहा था।
इस विमान हादसे की असली वजह को स्वीकार करते हुए रूस ने 28 दिसंबर को कहा कि उसके वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों को विफल करने के प्रयास में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को मार गिराया था। क्रेमलिन के बयान में कहा गया, अजरबैजान का यात्री विमान अपनी तय उड़ान पर था और बार-बार ग्रोज्नी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ग्रोज्नी, मोजडोक और व्लादिकावकाज पर यूक्रेनी ड्रोन हमले हो रहे थे और रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को विफल किया।

दक्षिण कोरिया में भीषण विमान हादसा, 179 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कोरिया में साल के अंत में 29 दिसंबर को हुए भीषण विमान हादसे ने सभी को सदमे में धकेल दिया है। इस विमान में सवार 181 लोगों में से 179 लोगों की हादसे में मौत हो गई। सिर्फ दो ही लोग बच सके हैं। ये हादसा विमान से एक पक्षी के टकराने कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक, हवाई यातायात नियंत्रकों ने इस हादसे से कुछ मिनट पहले विमान को पक्षी के टकराने के जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी और वहीं जीवित बचे एक सदस्य ने भी बचाए जाने के बाद पक्षी के टकराने की जिक्र किया था।
वहीं कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन की तरफ से संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, मुआन हवाई अड्डे ने दक्षिण कोरिया के 14 क्षेत्रीय हवाई अड्डों में से सबसे अधिक पक्षी के टकराने की घटना दर दर्ज की है, जिसमें 2019 और इस साल अगस्त के बीच 10 घटनाएं दर्ज की गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया में विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, साल 2019 में 108 से बढ़कर पिछले साल 152 हो गई हैं।

हैती में गैंग हिंसा में 4 हजार मौतें
साल 2024 में, हैती में अभूतपूर्व स्तर की गैंग हिंसा के कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अकेले गैंग संबंधी हिंसा में कम से कम 3,960 लोग मारे गए, 1,432 घायल हुए और 2,951 लोगों का अपहरण हुआ।
यह साल दुनिया भर में तमाम प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय गलतियों से हुई त्रासदियों के लिए याद रखा जाएगा। साल 2024 ने प्राकृतिक आपदाओं, मानव निर्मित त्रासदियों और युद्ध के बीच दुनिया को झकझोर दिया। मानवीय संकटों ने वैश्विक राजनीति और नीतियों को भी प्रभावित किया।