फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yasin malik wife mushaal hussein mullick appealed to imran khan govt to cut whole diplomatic ties with india

यासीन मलिक की पत्नी ने उगला जहर, पाक से कहा- भारत से खत्म करें राजनयिक संबंध

Thu, 04 Feb 2021 08:11 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 04 Feb 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
yasin malik wife mushaal hussein mullick appealed to imran khan govt to cut whole diplomatic ties with india
पति यासीन मलिक के साथ मुशाल हुसैन मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने पाकिस्तान सरकार से भारत के साथ सभी तरह के राजनयिक संबंधों को खत्म करने का आह्वान किया है। मुशाल ने कहा कि कश्मीर के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान शिमला समझौते को भंग करे। यह बातें उसने लाहौर में धार्मिक राजनीतिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान मुशाल ने पाकिस्तान से कश्मीर घाटी में भारतीय सेना द्वारा किए गए कथित नरसंहार को उजागर करने की अपील की। वहीं जमात-ए-इस्लामी के महासचिव अमीरुल अजीम ने कहा, ‘सरकार राष्ट्र की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है। सरकार को अवैध रूप से हिरासत में लिए गए कश्मीरी नेताओं यासीन मलिक, सैयद अली शाह गिलानी, आसिया अंद्राबी और अन्य की रिहाई के मसले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) और अन्य वैश्विक मंचों पर उठाना चाहिए।’ अजीम ने कहा कि सरकार का कश्मीर के प्रति प्रेम दिखावटी है।
विज्ञापन


अधिकार समूहों की यासीन मलिक के साथ होनी चाहिए बैठक
अजीम ने अंतरराष्ट्रीय अधिकार समूहों से यासीन मलिक और उनकी बेटी के साथ बैठक करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार लंबे समय से इस मांग को मानने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा, 'एक फर्जी मामले में भारत सरकार ने डेढ़ साल से ज्यादा समय से हुर्रियत नेता को मौत की कोठरी (डेथ सेल) में रखा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी मतभेदों को भुलाकर कश्मीर के प्रति दिखाएं एकजुटता
मुशाल ने सभी दलों से अपने राजनीतिक और आपसी मतभेदों को दरकिनार करते हुए कश्मीर के मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए साथ आने की अपील की है। मुशाल ने कहा, 'कश्मीर दक्षिण एशिया और पाकिस्तान सरकार का एकमात्र अहम मसला है। राजनीतिक दलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवता के खिलाफ भारतीय अपराधों को उजागर करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।' दूसरी ओर इमरान खान सरकार का कहना है कि भारत के साथ तब तक बातचीत नहीं होगी, जब तक कि बातचीत के एजेंडे में कश्मीर विवाद शीर्ष पर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed